1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शुक्र संग केतु बदलेंगे इन 3 राशियों का भाग्य, 4 जुलाई से मिल सकते हैं शुभ परिणाम

शुक्र संग केतु बदलेंगे इन 3 राशियों का भाग्य, 4 जुलाई से मिल सकते हैं शुभ परिणाम

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jul 02, 2026 02:58 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 02:59 pm IST

4 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां ये केतु के साथ युति करेंगे। ज्योतिष अनुसार, इन दोनों ग्रहों की युति 3 राशि वालों को बेहद शुभ परिणाम देगी। जिससे इन राशियों के लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी।

Shukra Ketu- India TV Hindi
शुक्र-केतु Image Source : INDIA TV

ज्योतिष अनुसार शुक्र और केतु की युति का दुर्लभ संयोग 1 अगस्त तक बना रहेगा। ये योग 3 राशियों को राजयोग जैसा सुख प्रदान करेगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा और हर काम में सुनहरी सफलता प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। समाज में आपकी साख बढ़ेगी और आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए खूब मेहनत करते नजर आएंगे। इस युति के दौरान आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये बदलाव आपके पक्ष में रहेंगे। चलिए जान लेते हैं किन राशियों के लिए ये युति शुभ साबित होगी। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र और केतु की युति लाभकारी साबित होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई सुनहरे अवसर हाथ लगेंगे। मेहनत से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। काम का बोझ कम होगा। बिजनेस में नए-नए आइडियाज पर काम करेंगे। मकान या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं। बिजनेस में आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र और केतु की युति बेहद शुभ साबित होगी। आपके करियर में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। जो भी काम शुरू करेंगे सफलता मिलेगी। मेहनत रंग लाती नजर आएगी। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। बिजनेस में विस्तार करेंगे। मनचाही नौकरी मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलने के आसार हैं। निवेश से तगड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे आपको लाभ मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र और केतु की युति बेहद शानदार रहेगी। आपको राजयोग जैसा सुख प्राप्त होगा। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होने की संभावना है। निवेश से आप अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। घर-परिवार का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। विदेश यात्रा पर जाने का संयोग बन सकता है। पैतृक संपत्ति से भी अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

शुक्र गोचर से इन 4 राशियों को मिलने जा रहा है राजयोग जैसा सुख, बढ़ेगा बैंक बैलेंस!

शनि की उल्टी चाल की भी अब लगेगी मार, ये 3 राशियां पहले से ही झेल रही थीं साढ़ेसाती का प्रकोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।