जुलाई के इस सप्ताह की शुरुआत 13 तारीख से होगी। इस सप्ताह में ग्रहों के राजा सूर्य मिथुन से निकलकर 16 जुलाई को कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से कुछ लोगों को करियर के क्षेत्र में सुखद परिणाम मिल सकते हैं। आइए जान लेते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक करियर राशिफल।
मेष राशि
मेष वालों को इस सप्ताह करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। सीनियर्स के द्वारा आपके काम की तारीफ की जा सकती है। कुछ लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी मिलने के भी योग हैं।
वृषभ राशि
कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का साथ आपको प्राप्त हो सकता है। आपके अधूरे काम भी पूरे होने की संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों कड़ी मेहनत जारी रखनी होगी।
मिथुन राशि
नई नौकरी की तलाश कर रहे मिथुन राशि के जातकों को किसी दोस्त की मदद से जॉब मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में इस सप्ताह सुधार देखने को मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों करियर के क्षेत्र में आपको उपलब्धि इस सप्ताह मिल सकती है। आपके प्रथम भाव में बैठकर सूर्य आपकी लीडरशीप क्वालिटी को सुधारेंगे। कुछ लोगों को मनचाही जॉब मिलने के भी आसार हैं।
सिंह राशि
जो लोग मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करते हैं उनके लिए सप्ताह बहुत अच्छा साबित हो सकता है। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकती हैं।
कन्या राशि
बीते समय में आपने जो मेहनत की है उसका अच्छा परिणाम आपको इस हफ्ते मिल सकता है। कारोबारियों को अच्छी डील मिलने के योग हैं। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा दी थी तो सकारात्मक परिणाम कन्या वालों को मिलने के योग हैं।
तुला राशि
आपके कर्म भाव में सूर्य ग्रह का गोचर होगा इस सप्ताह गोचर करेंगे इसलिए करियर के क्षेत्र में उन्नति के पथ पर आप अग्रसर हो सकते हैं। इस राशि वाले अपनी रचनात्मकता के दम पर कार्यक्षेत्र में अलग पहचान बना सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आपको इस सप्ताह में भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ लोग अपना व्यवसाय इस सप्ताह शुरू कर सकते हैं। मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के काम को नई पहचान मिल सकती है।
धनु राशि
काम की अधिकता कार्यक्षेत्र में हो सकती है। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। कारोबारी अपने काम का विस्तार इस सप्ताह में कर सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के कुछ लोगों के लिए सप्ताह बेहतरीन रह सकता है। कुछ लोगों का ट्रांसफर मनचाही जगह पर होने के आसार हैं।
कुंभ राशि
इस सप्ताह आप अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चला आ रहा काम का दबाव इस हफ्ते में कम होने के आसार हैं। पैतृक कारोबार करने वालों को लाभ हो सकता है।
मीन राशि
जो लोग कला, लेखन के क्षेत्र में हैं उनकी कोई रचना धमाल मचा सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले इस राशि के जातकों को प्रमोशन मिलने के योग हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
सावन 2026 इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, महादेव की कृपा से हर काम में मिलेगी सफलता!