1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया ने किया कबूल, बनना चाहती हैं सिद्धार्थ के बच्चों की मां!

आलिया ने किया कबूल, बनना चाहती हैं सिद्धार्थ के बच्चों की मां!

 Published : Aug 15, 2016 08:19 am IST,  Updated : Aug 15, 2016 08:19 am IST

दरअसल आलिया ने सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए सरेआम और बेबाकी से कहा है कि वह सिद्धार्थ के बच्चों की मां बनना चाहती हैं।

Alia Bhatt with Sidharth Malhotra- India TV Hindi
Alia Bhatt with Sidharth Malhotra

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भटट् और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिलेशनशिप की खबरें पिछले काफी वक्त से मीडिया में छाई हुई हैं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की हैं। लेकिन हाल ही में आलिया ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसने इनके रिश्ते को लेकर चल रही खबरों की पुष्टि कर दी है। दरअसल आलिया ने सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए सरेआम और बेबाकी से कहा है कि वह सिद्धार्थ के बच्चों की मां बनना चाहती हैं।

इसे भी पढ़े:-

एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दैरान आलिया से सवाल किया गया कि, अगर वह इस पृथ्वी पर आखिरी महिला हैं तो वह एक नई सभ्यता शुरु करने के लिए रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा में से किसे चुनेंगी? इस सवाल के जवाब में आलिया ने बिना कुछ सोचते हुए तुरंत सिद्धार्थ का नाम ले लिया। अब आलिया का यह जवाब तो इस ओर ही इशारा करता है कि सिद्धार्थ और उनके बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ है। साथ ही उनका यह जवाब साफतौर पर यह दर्शाता है कि वह सिद्धार्थ के बच्चों की मां बनना चाहती हैं।

सिद्धार्थ और आलिया ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से शुरु की थी। खबरों के अनुसार तभी से इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। इन दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जा चुका है।

आलिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शुद्धी' की शूटिंग की शूटिंग के लिए अमेरिका में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ अपनी आगामी फिल्म 'बार-बार देखो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में वह कैटरीना कैफ के साथ अभिनय करते हुए नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन