1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण ने बताई ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की कहानी

वरुण ने बताई ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की कहानी

 Published : Jul 17, 2016 01:19 pm IST,  Updated : Jul 17, 2016 01:21 pm IST

वरुण धवन पिछले कुछ वक्स से अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि उनकी फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ का ही दूसरा भाग है।

varun- India TV Hindi
varun

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन पिछले कुछ वक्स से अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि उनकी फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ का ही दूसरा भाग है। साथ ही इसकी कहानी भी काफी हद तक वैसी ही होगी। लेकिन इस बारे में वरुण का कहना है कि, उनकी आने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ उनकी पिछली फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ से बिल्कुल अलग है।

इसे भी पढ़े:-

‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ 2014 में आई थी। इसमें वरुण और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह अंबाला की बेबाक लड़की और दिल्ली के मस्तमौला लड़के की प्रेम कहानी है। वरुण ने कहा कि, वे फिल्म के नाम को एक फ्रैन्चाइजी की तरह आगे ले जा रहे हैं लेकिन किरदार एकदम नए हैं।

वरुण ने कहा, “यह बिलकुल अलग तरह की कहानी है। बद्रीनाथ झांसी का एक लड़का है। फिल्म की कहानी बद्रीनाथ, उसकी दुल्हनिया और उनके सामने आने वाली परेशानियों पर केंद्रित है। मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता लेकिन यह ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ से अलग है। बस इसमें मुख्य सितारे वहीं हैं...यह एक प्रेम कहानी है और हम इसे आगे ले जा रहे हैं।“ वरुण ने आलिया की सराहना करते हुए कहा, अभिनेत्री के तौर पर वह काफी विकसित हुई हैं।

सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘जुड़वा’ के सीक्वल में काम करने को लेकर भी वरुण काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, “अभी उसकी पटकथा लिखी जा रही है...तो हम अगले साल इस पर काम शुरू कर सकते हैं। मैं अभी बस यह कह सकता हूं कि ‘जुड़वा 2’ मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है।“ वरुण इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘ढिशूम’ के प्रचोर में व्यस्त हैं। यह फिल्म 29 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन