1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 15 दिनों तक रोज एक अंजीर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताए फायदे और सही तरीका

15 दिनों तक रोज एक अंजीर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताए फायदे और सही तरीका

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 02, 2026 11:38 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 11:38 pm IST

अगर आप पंद्रह दिनों तक रोज एक से दो अंजीर का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई बेहतरीन फायदे मिल सकते हैं? चलिए जानते हैं वे फायदे कौन से हैं

रोज एक अंजीर खाने के फायदे- India TV Hindi
रोज एक अंजीर खाने के फायदे Image Source : UNSPLASH

अंजीर एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है आयुर्वेदिक मेडिसिन में हज़ारों सालों से अंजीर का अलग अलग बीमारियों में इस्तेमाल होते आया है। डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि अंजीर हर तरह की विटामिन, मिनिरल्स और फाइबर सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर है। अगर आप सिर्फ 15 दिनों तक रोजाना इसका सेवन करेंगे तो आपके शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। 

15 दिनों तक अंजीर खाने के फायदे

  • कब्ज में फायदेमंद: अंजीर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कब्ज की समस्या को दूर करने में लाभकारी है। डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि यह आपकी आतों में जाकर स्टूल को सॉफ्ट बनाता है और उसे पास करने में मदद करता है। आपको क्रॉनिक से क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन भी हो और अगर आप अंजीर का सेवन करते हैं तो काफी आराम मिल सकता है। रात को सोते समय एक गिलास दूध में दो से तीन अंजीर डालकर उसे पकाएं और फिर सेवन करें। इससे पुरानी से पुरानी कभी में आपको रिलीफ मिलता है। 

  • हार्ट की हेल्थ करता है बेहतर: अंजीर आपके शरीर के अंदर हाई बीपी, खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड को कम करने में मदद करता है जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। स्टडीज़ में पाया गया है कि अंजीर शरीर में गुड़ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है। तो इस तरह यह ड्राईफ्रूट लिपिड प्रोफ़ाइल को हेल्दी रखता है। 

  • स्किन के लिए फायदेमंद: अंजीर के सेवन से स्किन हेल्थी भी इम्प्रूव होती है। डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं अगर आपकी स्किन ड्राई है, एक्ज़िमा की परेशानी है या इचिंग, एलर्जी या स्किन पर दाग धब्बे हैं तो इन सभी समस्याओं को कंट्रोल करने में अंजीर का सेवन लाभकारी है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण खुजली, त्वचा की जलन और एक्जिमा जैसी समस्याओं को शांत करने में मदद करते हैं।

  • अर्थराइटिस में फायदेमंद: अंजीर का सेवन अर्थराइटिस के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अगर जॉइंट्स में दर्द, सूजन, मसल्स या बोन कमजोर है तब आप इसका सेवन ज़रूर करें। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। 

कैसे करें सेवन?

अंजीर का सेवन आप हमेशा भिगोकर करें। एक दिन में आप एक से दो अंजीर का सेवन कर सकते हैं। रात को पानी में भिगोकर सुबह इसका सेवन करें। इसे खाने के बाद आप इसक पानी भी पी जाएं, इसमें कई विटामिन्स होते हैं जो आपकी सेहत के लिए लाभकारी है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।