मुंबई: अभिनेत्रा कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘बार-बार देखो’ इन दिनों इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में कैटरीना काफी बोल्ड अंदाज में आ रही हैं। उन्हें इससे पहले काफी इस तरह से नहीं देखा गया है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें कैट और सिद्धार्थ के बीच काफी बोल्ड सीन्स दिखाए गए हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से लेकर अब तक यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म में कैटरीना कैफ और सिद्दार्थ मलहोत्रा के रोमांस के चरम की चर्चा गर्म है लेकिन लोगों के मुंह पर एक ही सवाल है कि अगर फिल्म के ट्रेलर में 5 चुंबन दृश्य दिखाए गए हैं तो फिल्म में कितने होंगे।
इसे भी पढ़े:-
- VIDEO: क्या आपने देखा 'काला चश्मा' पर सनी देओल का जबरदस्त डांस
- 'Baar Baar Dekho' Trailer Out: शानदार है कैट और सिद्धार्थ की कैमेस्ट्री
कैटरीना और सिद्धार्थ की जोड़ी को दर्शक पसंद कर रहे हैं। फिल्म के गाने 'काला चश्म' के लांच होने के लगभग 17 दिनों में अब तक इसे लगभग नौ करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। फिल्म में दोनों के अंतरंग दृश्य तो हैं ही लेकिन साथ में चुंबन दृश्यों की भरमार भी है।
कैटरीना और सिद्धार्थ पहली बार इस फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म का शानदार ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।