1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'Baar Baar Dekho' Trailer Out: शानदार है कैट और सिद्धार्थ की कैमेस्ट्री

'Baar Baar Dekho' Trailer Out: शानदार है कैट और सिद्धार्थ की कैमेस्ट्री

 Published : Aug 03, 2016 04:56 pm IST,  Updated : Aug 03, 2016 04:56 pm IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी फिल्म 'बार बार देखो' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। हाल ही में इसका गाना 'काला चश्मा' रिलीज किया गया था जिसकी वजह से फिल्म पहले से ही चर्चा में आ गई थी।

Baar Baar Dekho- India TV Hindi
Baar Baar Dekho

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी फिल्म 'बार बार देखो' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। हाल ही में इसका गाना 'काला चश्मा' रिलीज किया गया था जिसकी वजह से फिल्म पहले से ही चर्चा में आ गई थी। इसके गाने को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। अब इसका ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों में फिल्म की रिलीज को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है। इसका ट्रेलर देखते हुए ऐसा महसूस होता है कि यह समय पर आधारित है। ट्रेलर शुरु होता है जय (सिद्धार्थ) और दीया (कैटरीना) से।

इसे भी पढ़े:-

कैटरीना का यह अंदाज आप भी देखेंगे बार-बार

‘काला चश्मा’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं सिद्धार्थ

बॉलीवुड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

ट्रेलर में दोनों की शादी का माहौल दिखाया गया है। लेकिन जय अपने सपनों को पूरा करने के लिए दीया से शादी करने से इंकार कर देता है। इसके बाद जय की आंख खुलती है और वो खुद को दीया के साथ पाता है और दोनों की शादी हो चुकी होती है। फिल्म थाईलैंड की खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट की गई है। इस ट्रेलर के अंत में जय और दीया का बुढ़ापा भी दिखाया गया है। लेकिन जैसे ही जय को पता चलता है कि वह 4 दिन में मरने वाला है तो उसे इस बात का एहसास होता है कि उसने 10 साल पहले कितनी बड़ी गलती कर दी थी। ट्रेलर में रोमांस के साथ फिल्म एक इमोशनल पार्ट भी बखूबी पेश किया गया है।

इस ट्रेलर को  देखते हुए लगता कि यह फिल्म वाकई शानदरा होने वाली है। नित्या मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कैट और सिद्धार्थ के बीच जबरदस्त कैमेस्ट्री नजर आ रही है। दोनों पहली बार इस फिल्म में साथ काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन