1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद का खुलासा, चंदा देने वालों से पैसे ऐंठते थे आरोपी

अब राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद का खुलासा, चंदा देने वालों से पैसे ऐंठते थे आरोपी

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 08, 2026 03:04 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 04:05 pm IST

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। कई आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं तो वहीं, अब राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद का खुलासा भी सामने आ गया है।

UP Ram mandir donation theft fake receipts- India TV Hindi
राम मंदिर में फर्जी रसीद का खुलासा। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश में राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ रही है रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद काटने के मामले का भी खुलासा हुआ है। जानकारी सामने आई है कि आरोपी फर्जी रसीद के माध्यम से चंदा देने वालों से पैसे भी ऐंठते थे।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों की निशानदेही पर राम मंदिर के नाम पर बनाई गई पुरानी फर्जी चंदे की रसीद बुक भी बरामद हुई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस जांच में आरोपियों ने इस बात को कबूला है कि आरोपी न केवल चंदा चोरी करते थे बल्कि कई बार रसीद काट कर चंदा देने वालो से पैसे भी ऐंठ लेते थे।

पुरानी रसीद बुक बरामद

आरोपियों के पास से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पुरानी रसीद बुक भी मिली है। सूत्रों के अनुसार, शुरआत में टिन्नू यादव,लव कुश ,करुणेश अनुकल्प और तमाम गिरफ्तार आरोपी से जब कोई मंदिर में दान देने की इच्छा जताता तो ये लोग रिसीविंग के तौर पर ये रसीद दे देते थे ताकि किसी को शक न हो। पुलिस अब इन रसिदो को वेरिफाई कर रही है।

आरोपियों को उनके ठिकाने पर लेकर गई पुलिस

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच ने तेज गति से जारी है। बुधवार को अयोध्या पुलिस तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर जेल से निकली है। पुलिस अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा और करुणेश पांडे को जेल से निकालकर उनके ठिकाने पर लेकर गई है। तीनों आरोपियों से चढ़ावा चोरी से जुड़े सामान की बरामदी कराने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों से बैंक में जमा रकम को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने चढ़ावा चोरी से क्या क्या खरीदा। कहां-कहां जमीन ली, उसे लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

जेल में पांच आरोपियों से पूछताछ

पुलिस के निशाने पर अनुकल्प मिश्रा की हाल ही में खरीदी गई प्रॉपर्टीज भी हैं। पुलिस अनुकल्प को उसके नए घर और गाड़ी को लेकर भी पूछताछ करेगी। जरूरत पड़ने पर इन जगहों की तलाशी भी ली जाएगी। इससे पहले पुलिस ने जेल में पांच आरोपियों से पूछताछ की थी। इस पूछताछ कई खुलासे हुए हैं। इसीलिए, अब तीनों को पुलिस जेल से बाहर निकालकर अपनी रिमांड में पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट में हलचल बढ़ी, तीर्थ क्षेत्र भवन में चंपत राय और गोविंद देव गिरि की करीब 2 घंटे तक चली बैठक

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के 3 आरोपियों की एक दिन की पुलिस रिमांड, अब बैंक खातों के खुलेंगे राज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।