1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘काला चश्मा’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं सिद्धार्थ

‘काला चश्मा’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं सिद्धार्थ

 Published : Jul 26, 2016 03:23 pm IST,  Updated : Jul 26, 2016 03:23 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बार बार देखो’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।

kala chashma- India TV Hindi
kala chashma

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बार बार देखो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का गाना काला चशमा पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रहा है। सिद्धार्थ को 'काला चश्मा' पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार है, जिसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। इस गीत को इंटरनेट पर 27 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

इसे भी पढ़े :-

सलमान की रिहाई पर बॉलीवुड में खुशी की लहर

पहले सप्ताह मे 'मदारी' ने की 20 करोड़ की कमाई

सिद्धार्थ ने एक बयान में कहा, "काला चश्मा 1990 के दशक के पसंदीदा गानों में से था। यह मेरे पसंदीदा गानों में भी शामिल रहा है। मैं इस गीत पर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। हमने इस गीत के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है।"

यह गाना कैटरीना और सिद्धार्थ पर ही फिल्माया गया है। इस गाने का टीजर हाल ही में जारी किया गया था। इसमें कैटरीना बोल्ड और बिंदास अंदाज में सिद्धार्थ के साथ ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं।

नवोदित निर्देशक नित्या मेहरा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक व्यक्ति की 18 साल से 60 वर्ष के समय की कहानी बताती है। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन