1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: क्या आपने देखा 'काला चश्मा' पर सनी देओल का जबरदस्त डांस

VIDEO: क्या आपने देखा 'काला चश्मा' पर सनी देओल का जबरदस्त डांस

 Published : Aug 08, 2016 04:30 pm IST,  Updated : Aug 08, 2016 04:35 pm IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘बार-बार देखो’ इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। कुछ वक्त पहले रिलीज किया गया फिल्म का गाना 'काला चश्मा' लोगों के बीच सुपरहिट हो चुका है। लेकिन क्या आपने कभी सनी देओल को इस पर नाचते देखा

kala- India TV Hindi
kala

नई दिल्ली: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘बार-बार देखो’ इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। कुछ वक्त पहले रिलीज किया गया फिल्म का गाना 'काला चश्मा' लोगों के बीच सुपरहिट हो चुका है। इन दिनों यह गाना हर पार्टी में सुनने को मिल जाता है और लोग इस पर जमकर ठुमके भी लगा रहे हैं। लेकिन हाल ही में इसकी एक नई वीडियो सामने आई है, जिसमें सनी देओल डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

जी नहीं, सनी ने इस गाने के लिए कोई शूटिंग नहीं की है और न ही उन्होंने वह इस गाने पर किसी पार्टी में नाचते हुए दिखे हैं। दरअसल पे अटेंशन नाम के एक यूट्यूब चैनल ने सनी और करिश्मा कपूर पर फिल्माए गाने 'छम्मक छल्लो' को 'काला चश्मा' के साथ एडिट किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

वहीं कैट और सिद्धार्थ के डांस के बारे में बात करें तो, इस गाने में कैट को काफी सराहा जा रहा। इस गाने में कैट बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस फिल्म में कैटरीना और सिद्धार्थ पहली बार पर्दे पर साथ करते हुए नजर आ रहे है। पिछले दिनों रिलीज किया गए ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि दोनों के बीच जबरदस्त कैमेस्ट्री में भी नजर आ रही है। फिल्म में कैट ने काफी बोल्ड सीन दिए हैं। इसमें वह काफी बिंदास नजर आ रही हैं। नित्या मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इन दिनों कैट और सिद्धार्थ को 18 से 60 साल की उम्र में दिखाया गया है।

1990 के दशक का यह सुपरहिट गाना रैपर बादशाह और नेहा कक्कड़ ने गाया है। इस गाने की कोरियोग्राफी बॉस्को-सीजर ने की है। गाने की रिलीज के समय कैट के हॉट अंदाज को लेकर सुर्खियों में आ गया और अब यह सनी देओल के डांस को चर्चा में बन गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन