1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. जुलाई में किस दिन रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और पूजा शुभ मुहूर्त

जुलाई में किस दिन रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और पूजा शुभ मुहूर्त

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jul 08, 2026 11:47 am IST,  Updated : Jul 08, 2026 11:47 am IST

हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन महादेव के साथ मां गौरी की उपासना करने से सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। तो यहां जानिए जुलाई 2026 में मासिक शिवरात्रि कब मनाई जाएगी।

मासिक शिवरात्रि व्रत 2026- India TV Hindi
मासिक शिवरात्रि व्रत 2026 Image Source : PEXELS

मासिक शिवरात्रि का व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन व्रत करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से देवों के देव महादेव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास रहता है। शिव-शक्ति की कृपा से दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहती है। बता दें कि हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। तो चलिए जानते हैं कि आषाढ़ यानी जुलाई माह में मासिक शिवरात्रि कब मनाई जाएगी और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

जुलाई 2026 मासिक शिवरात्रि व्रत तारीख

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पत्र की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 12 जुलाई को रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगा। चतुर्दशी तिथि का समापन 13 जुलाई को शाम 6 बजकर 49 मिनट पर होगा। ऐसे में निशिता काल को देखते हुए मासिक शिवरात्रि का व्रत 12 जुलाई 2026 को रखा जाएगा।

जुलाई 2026 मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त

मासिक शिवरात्रि की पूजा के लिए निशिता काल का समय सबसे उत्तम माना जाता है। निशिता काल मुहूर्त 13 जुलाई को रात 12:07 बजे से 12:47 बजे तक रहेगा। इसके अलावा इस दिन वृद्धि और ध्रुव योग का भी संयोग रहेगा। वृद्धि योग सुबह से लेकर रात 8:06 बजे तक। इसके बाद ध्रुव योग की शुरुआत होगी जो अगले दिन यानी 13 जुलाई को शाम 4 बजे तक रहेगा। ये दोनों योग अत्यंत ही लाभदायक माना जाता है।

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि

  • मासिक शिवरात्रि के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि कर साफ कपड़े पहन लें।
  • इसके बाद शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें। 
  • शिवलिंग पर धतूरा, बेलपत्र, आक के फल और चंदन अर्पित करें।
  • भगवान शिव को फल का भोग लगाएं।
  • धूप-दीप जलाएं और फिर शिव चालीसा का पाठ करें।
  • इसके बाद भगवान शिव की आरती करें।
  • अगले दिन विधि-विधान से मासिक शिवरात्रि व्रत का पारण करें।

मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के इन मंत्रों का भी करें जाप

  1. ॐ नमः शिवाय
  2. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
  3. ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात् ॥
  4. नमामीशमीशान निर्वाणरूपं, विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपम्।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

जुलाई में इस दिन से शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय माह सावन, इस तारीख को रखा जाएगा पहला सोमवार का व्रत

जुलाई में पहला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा? यहां जानें सही तारीख, मुहूर्त और पारण का शुभ समय

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म