1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे के लिए स्क्वाड का किया ऐलान, 19 साल के विटेल लॉज को मिली जगह

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे के लिए स्क्वाड का किया ऐलान, 19 साल के विटेल लॉज को मिली जगह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 08, 2026 12:28 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 12:28 pm IST

वेस्टइंडीज को घर पर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसके शुरुआती तीन मैचों के लिए उन्होंने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इसमें 19 साल के युवा स्पिनर विटेल लॉज को पहली बार शामिल किया गया है।

West Indies Cricket Team- India TV Hindi
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम। Image Source : AP

वेस्टइंडीज की टीम को घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है जिसका पहला मुकाबला 12 जुलाई को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने जहां पहले ही अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया था, तो वहीं अब मेजबान वेस्टइंडीज ने पहले तीन वनडे के लिए अपने स्क्वाड को घोषित कर दिया है। इसमें कुछ बड़े बदलाव देखने को तो नहीं मिले हैं, लेकिन पहली बार एक भी प्रोफेशनल मैच नहीं खेलने वाले 19 साल के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज विटेल लॉज को शामिल किया गया है। ऐसे में उनके इस वनडे सीरीज में डेब्यू को लेकर भी उम्मीद लगाई जा रही है।

विटेल लॉज पहले ही सीनियर टीम के साथ कर रहे हैं ट्रेनिंग

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे मैच के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड का हिस्सा बने 19 साल के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज विटेल लॉज को लेकर बात की जाए को उन्होंने अब तक अपने करियर में जहां लिस्ट-ए में डेब्यू नहीं किया है तो वहीं वह फर्स्ट क्लास और टी20 क्रिकेट में एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं। ऐसे में यदि विटेल को इस वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिलता है तो प्रोफेशनल क्रिकेट में ये उनका पहला मैच होगा। वहीं विटेल घरेलू सीजन से पहले लगे वेस्टइंडीज टीम के कैंप में उनके साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। विटेल को शामिल किए जाने पर वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा कि ये हमने एक सोची-समझी रणनीति के अनुसार फैसला लिया है क्योंकि हम भविष्य को ध्यान में रखते हुए टीम को चुन रहे हैं जो लंबे समय तक वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए योगदान दे सकें।

हेटमायर शुरुआती मैचों का नहीं होंगे हिस्सा

पांच मैचों के पहले तीन मैचों के लिए घोषित की गई वेस्टइंडीज के स्क्वाड में शिमरन हेटमायर का नाम शामिल नहीं है, जिनको लेकर ये जानकारी दी गई कि वह MLC के मौजूदा सीजन में खेलने की वजह से शुरुआती मुकाबलों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। वहीं ऑलराउंडर खिलाड़ी शमर स्प्रिंगर अपनी मां के निधन की वजह से इस सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे और उनकी जगह पर कीमो पॉल को शामिल किया गया है। इस वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबले जो 12, 14 और 17 जुलाई को खेले जाएंगे वह गुयाना के स्टेडियम में होंगे जिसमें सभी मैचों की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 12 बजे से होगी। वहीं आखिरी दो मैच 20 और 22 जुलाई को बारबाडोस के स्टेडियम में खेले जाएंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड

शे होप (कप्तान, विकेटकीपर), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडन सील्स।

ये भी पढ़ें

तीसरा टी20 गंवाने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने अब दिया नया बहाना, कहा - हमने बहुत खराब खेला; यह 200 वाला विकेट नहीं था

श्रेयस अय्यर के माथे पर लगा कलंक, IND vs ENG सीरीज के बीच पहली बार टीम इंडिया की ऐसी दुर्गति

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल