श्रेयस अय्यर ने जब से भारतीय टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है उसके बाद से टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से चार में हार का सामना करना पड़ा तो वहीं एक मैच रद्द रहा है। ऐसे में अब उनके नेतृत्व को लेकर भी सवाल काफी तेजी से उठने लगे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में जो नॉटिंघम के मैदान पर खेला गया उसमें भारतीय टीम का हर विभाग में घटिया प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें मुकाबले में 125 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया की ये रनों के अंतर मामले में अब तक की सबसे बड़ी हार है। वहीं इस मैच को गंवाने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने पिच को लेकर हार का बड़ा कारण बताया जिसमें उनके अनुसार ये 200 रनों वाला विकेट नहीं था।
मुझे नहीं लगता कि यह पिच 200 रनों वाली थी
नॉटिंघम के मैदान पर तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को मिली 125 रनों की शर्मनाक बड़ी हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि इतने बड़े अंतर से मैच को गंवाना आप किसी परिस्थिति में स्वीकार नहीं कर सकते हैं। हमें इस हार को स्वीकार कर अपनी रणनीति की तरफ फिर से देखना होगा। मेरे अनुसार ये पिच 200 रनों वाली नहीं थी, लेकिन हमने पहले गेंदबाजी में गलतियां की तो वहीं उसके बाद हमने टारगेट का पीछा करते हुए पावरप्ले में ही आधी टीम को गंवा दिया। उसके बाद हमारे लिए मुकाबले में वापसी करना काफी मुश्किल हो गया था और हमने मैच को वहीं गंवा दिया था।
मीटिंग में बहुत सारी प्लानिंग करने का कोई फायदा नहीं
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि आप मीटिंग में काफी सारी प्लानिंग करते हैं लेकिन जब आप मैदान पर आते हैं तो परिस्थितियां काफी तेजी से बदल जाती हैं और आपको उसी हालात के हिसाब से आगे बढ़ना होता है। इस विकेट पर हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी करना काफी बेहतर साबित हो रहा था लेकिन हमने उसे सही तरह से नहीं लागू किया। वहीं जब आप 200 या उससे अधिक रनों के टारगेट का पीछा करते हैं तो आपके पास एक प्लानिंग होनी चाहिए कि आप पारी को किस तरह से आगे बढ़ाएंगे, तो हम उस चीज को भी नहीं कर पाए। अब हमें जो कुछ हुआ उसे भुलाकर आगे बढ़ने की जरूरत है, लेकिन हमने इस मैच से काफी कुछ सीखा भी है। हर खिलाड़ी को अब खुद आकलन करना होगा कि वह खुद को किस तरह से साबित कर सकते हैं और आगे बढ़ेंगे।
ये भी पढ़ें
लॉर्ड्स के इतिहास में पहली बार में होगा महिला टेस्ट, मेजबान इंग्लैंड के सामने होगी टीम इंडिया