1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्विट्जरलैंड ने अंतिम-8 में बनाई जगह, क्वार्टर फाइनल की सभी आठ टीमें हुईं तय

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्विट्जरलैंड ने अंतिम-8 में बनाई जगह, क्वार्टर फाइनल की सभी आठ टीमें हुईं तय

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 08, 2026 08:55 am IST,  Updated : Jul 08, 2026 08:55 am IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में राउंड 16 का आखिरी मुकाबला स्विट्जरलैंड और कोलंबिया की टीम के बीच में खेला गया जिसको स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 के अंतर से अपने नाम करने के साथ 72 सालों में पहली बार अंतिम-8 में अपनी जगह बनाई है।

Switzerland Football Team- India TV Hindi
स्विट्जरलैंड फुटबॉल टीम Image Source : AP

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच में बीसी प्लेस वैंकूवर के स्टेडियम में राउंड 16 स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला गया, जिसमें दोनों हाफ का खेल खत्म होने के बाद कोई गोल नहीं होने की वजह से मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया। स्विट्जरलैंड की टीम ने यहां पर 4-3 के अंतर से मुकाबले को जीतने के साथ क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया। स्विट्जरलैंड की टीम वर्ल्ड कप के इतिहास में 72 सालों के बाद पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो सकी है। इससे पहले वह साल 1954 में अंतिम-8 में पहुंच पाई थी। अब उसकी क्वार्टर फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की टीम से भिड़ंत होगी जिन्होंने अपने राउंड 16 मुकाबले में इजिप्ट के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद 3-2 से मुकाबले को अपने नाम किया है। वहीं इसी के साथ क्वार्टर फाइनल सभी आठ टीमों के नाम तय हो गए हैं।

रूबेन वर्गास ने किया पेनल्टी में निर्णायक गोल

स्विट्जरलैंड की टीम कोलंबिया के खिलाफ राउंड 16 के मुकाबले में अपने अहम खिलाड़ी जोहान मन्जाम्बी के बिना खेलने मैदान पर उतरी थी, जो प्रैक्टिस के दौरान चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए थे। कोलंबिया के खिलाफ मैच में स्विट्जरलैंड की तरफ से काफी सुरक्षात्मक खेल देखने को मिला जिसमें उन्होंने कोलंबिया को दोनों हाफ में कोई गोल करने का मौका नहीं दिया और मैच को पेनल्टी शूटआउट तक लेकर गए। यहां पर शुरुआती तीन पेनल्टी शूटआउट में दोनों टीमों की तरफ से गोल किया गया, लेकिन कोलंबिया की टीम चौथा बार गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी जिसमें स्विट्जरलैंड के रूबेन वर्गास ने चौथे मौके को भी गोल में बदलने के साथ अपनी टीम को इस मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

क्वार्टर फाइनल की सभी आठ टीमों के नाम हुए तय

राउंड 16 के मुकाबले खत्म होने के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली सभी आठ टीमों के नाम तय हो गए हैं। इसमें डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के अलावा स्विट्जरलैंड, फ्रांस, मोरक्को, स्पेन, बेल्जियम, नॉर्वे और इंग्लैंड की टीम का नाम शामिल है। क्वार्टर फाइनल मैचों की शुरुआत 10 जुलाई को भारतीय समयानुसार देर रात 1:30 पर फॉक्सबोरो के बोस्टन स्टेडियम में फ्रांस और मोरक्को की टीम के बीच में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

 

दिग्गज फुटबॉलर नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 80 गोल के साथ अपने शानदार करियर का किया अंत

फीफा वर्ल्ड कप में पुर्तगाल का सफर हुआ समाप्त, मेरिनो के एक गोल से स्पेन ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल