1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम जापान टी20 मुकाबला टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव, अब सुबह बदलना पड़ेगा चैनल

भारत बनाम जापान टी20 मुकाबला टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव, अब सुबह बदलना पड़ेगा चैनल

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 21, 2026 02:23 pm IST,  Updated : Sep 21, 2026 02:23 pm IST

एशियन गेम्स से पहले भारत और जापान की टीमें टी20 इंटरनेशनल मैच में आमने सामने होने वाली हैं। मैच 22 सितंबर को सुबह खेला जाएगा। मैच को टीवी और मोबाइल पर लाइव देखने का तरीका जान लीजिए, नहीं तो आपका मैच छूट सकता है।

vaibhav suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

भारत और जापान की टीमें टी20 इंटरनेशनल मैच में आमने सामने आने वाली हैं। एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियन गेम्स के लिए जापान पहुंच चुकी है। हालांकि एशियन गेम्स से पहले जापान से एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस बीच ये मैच आप अपने टीवी और मोबाइल पर लाइव कैसे देख सकते हैं, ये अभी से जान लीजिए, क्योंकि मैच सुबह शुरू होगा। अभी से पूरी जानकारी नोट कर लीजिए। 

भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला

भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार जापान से टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए तैयार है। टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के पास है और पूरी टीम करीब करीब वही है, जो एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल के लिए अपनी दावेदार पेश करते हुए नजर आएगी। मैच 22 सितंबर यानी मंगलवार को खेला जाएगा। जो सुबह नौ बजे से शुरू हो जाएगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा। एक तरह से कहना चाहिए कि जापान पहुंचकर टीम इंडिया के लिए ये एक वॉर्मअप मैच होगा, वहीं जापान की टीम को भी अपनी तैयारी का मौका मिलेगा। हालांकि ये इंटरनेशनल मैच है तो उसके आंकड़े खिलाड़ियों की प्रोफाइल में जोड़े जाएंगे। 

भारत बनाम जापान टी20 इंटरनेशनल मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और मोबाइल पर फैन कोड एप पर देख पाएंगे लाइव

भारत बनाम जापान मुकाबला आप अगर टीवी पर देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा। वहीं मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मैच देखने के लिए आपको फैन कोड एप पर जाना होगा। मैच को आप जियो हॉट स्टार पर नहीं देख पाएंगे। ना ही सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ही मैचों का लाइव प्रसारण होगा। अभी जब भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के मैच देख रहे थे, जब टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैचों को लाइव देख पा रहे थे, लेकिन अब चैनल बदल गया है। इसका ख्याल ​रखिएगा।

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी। 

जापान की टीम का पूरा स्क्वाड: केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रेओ सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वतारू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा, लाचलन यामामोटो-लेक, त्सुयोशी ताकाडा, चार्ली हारा-हिंज़े, शोमा स्लेटर, जेक कुसुदा-नैर्न। 

यह भी पढ़ें 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंची टीम इंडिया, कब और सुबह कितने बजे खेला जाएगा IND vs JPN टी20 इंटरनेशनल मुकाबला

एशियन गेम्स में कब होगा भारत बनाम श्रीलंका मुकाबला, टीम इंडिया का मेडल पक्का, अब गोल्ड की उम्मीद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल