T20I में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की भी एंट्री
T20I में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की भी एंट्री
अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए खेलते हुए अपने 100 से अधिक छक्के पूरे कर लिए हैं। अब तक भारत के केवल 5 ही बल्लेबाज ऐसा कमाल करने में कामयाब हुए हैं। इस मामले में रोहित शर्मा तो बहुत आगे हैं, जिन्होंने 200 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। चलिए उन 5 बैटर्स के बारे में जानते हैं।
Published : Jul 02, 2026 06:37 pm IST, Updated : Jul 02, 2026 06:37 pm IST
1/6Image Source : ap
अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए खेलते हुए अपने 100 से अधिक छक्के पूरे कर लिए हैं। अब तक भारत के केवल 5 ही बल्लेबाज ऐसा कमाल करने में कामयाब हुए हैं। इस मामले में रोहित शर्मा तो बहुत आगे हैं, जिन्होंने 200 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। चलिए उन 5 बैटर्स के बारे में जानते हैं।
2/6Image Source : pti
रोहित शर्मा ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में भारत के लिए 159 मैच खेलकर 205 छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की है। रोहित ने साल 2024 के टी20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। ऐसा नहीं लगता कि रोहित का रिकॉर्ड जल्द कोई तोड़ पाएगा।
3/6Image Source : ap
सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने अब तक 113 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर भारत के लिए 179 सिक्स लगाए हैं। हालांकि अब वो ना केवल कप्तानी से हटा दिए गए हैं, बल्कि टीम से भी बाहर हैं। अगर सूर्या की वापसी होती है तो उम्मीद की जानी चाहिए कि वे 200 छक्के भी पूरे कर लेंगे।
4/6Image Source : ap
हार्दिक पांड्या की बात करें तो वे पिछले काफी वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, उन्हें इंजरी है। उन्होंने अब तक भारत के लिए 138 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर भारत के लिए 126 छक्के लगाए हैं। वे इस लिस्ट में फिलहाल तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
5/6Image Source : ap
विराट कोहली बहुत ज्यादा सिक्स नहीं लगाते हैं, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 100 से अधिक सिक्स लगाए हैं। कोहली ने 125 मैच खेलकर 124 सिक्स यहां लगाए हैं। कोहली ने भी साल 2024 का टी20 विश्व कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट को छोड़ दिया था।
6/6Image Source : ap
अभिषेक शर्मा ने अब तक केवल 49 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर भारत के लिए 102 सिक्स लगा दिए हैं। अभिषेक ने बुधवार रात इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 24 बॉल पर 59 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसमें चार चौके लगाए और इस फॉर्मेट में अपने 100 सिक्स भी पूरे कर लिए।