Published : Sep 12, 2026 11:32 pm IST, Updated : Sep 12, 2026 11:32 pm IST
1/6Image Source : INDIA TV
14 सितंबर 2026, सोमवार को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला उपवास रखकर माता पार्वती और भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हुए पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। विवाहित महिलाओं के साथ ही कुंवारी युवतियां भी हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि हरतालिका तीज का व्रत करने से कुंवारी कन्याओं के मनचाहा जीवनसाथी की प्राप्ति होती है और शादी में आ रही सारी अड़चनें भी शीघ्र दूर होती हैं।
2/6Image Source : PINTEREST
हरतालिका तीज के दिन व्रती महिलाओं और युवतियों को इन नियमों का विशेष रूप से पालन करना चाहिए। वरना एक छोटी सी गलती की वजह से आपकी पूजा अधूरी रह सकती है। तो आइए जानते हैं कि हरतालिका तीज व्रत के दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।
3/6Image Source : PINTEREST
हरतालिका तीज के दिन सुहागिन महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार कर के पूजा करें। इस दिन लाल, पीला और हरे जैसे शुभ रंग के कपड़े पहनें। हरतालिका तीज के दिन गलती से भी काले, सफेद और ग्रे जैसे रंग के कपड़े न पहनें। इस दिन शुभ रंग की साड़ी ही पहनना चाहिए।
4/6Image Source : PEXELS
हरतालिका तीज व्रत करने वाली महिलाएं इस दिन और रात दोनों समय सोने से बचें। रात में भगवान शिव और माता पार्वती का जागरण, भजन, कीर्तन और मंत्रों का जाप करें। इसके बाद सूर्योदय के बाद पूजा करने के पश्चात व्रत का पारण करें।
5/6Image Source : PEXELS
हरतालिका तीज की पूजा शुरू करने से पहले सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान के साथ पूजा करें। इस दिन हरतालिका तीज व्रत की कथा का भी पाठ या स्मरण करें।
6/6Image Source : INDIA TV
हरतालिका तीज का व्रत संकल्प लेने के बाद इस हर साल किया जाता है। व्रत के दिन व्रती महिलाओं अपने मन को शांत रखें और क्रोध बिल्कुल भी न करें। इसके अलावा किसी के लिए भी अपने मन में बुरे विचार लेकर न आएं और न ही किसी बड़े-बुजुर्ग का अपमान करें।