Hyundai ने पेश की नई SUV Bayon, कार AI असिस्टेंट, सनरूफ और Bose साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स से लैस; कीमत 10 लाख से कम
Hyundai ने पेश की नई SUV Bayon, कार AI असिस्टेंट, सनरूफ और Bose साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स से लैस; कीमत 10 लाख से कम
हुंडई ने अपनी नई SUV बेयोन लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे 9,99,900 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया है। इस SUV में सिर्फ पेट्रोल इंजन ही नहीं, बल्कि जेनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट, बड़ी स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और Bose साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
Published : Oct 26, 2026 02:08 pm IST, Updated : Oct 26, 2026 02:08 pm IST
1/5Image Source : Hyundai Official website
अगर आप ₹10 लाख से कम कीमत में ऐसी SUV खरीदने का सपना देख रहे हैं, जिसमें शानदार फीचर्स के साथ नई टेक्नोलॉजी भी मिले, तो हुंडई की नई Bayon आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इस SUV की सबसे खास बात इसका इन-बिल्ट जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट है, जो ड्राइविंग के दौरान यात्रा, मौसम, रेस्टोरेंट और खबरों से जुड़े सवालों के जवाब देने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ, Bose साउंड सिस्टम और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स जैसे ऑप्शन भी मिलते हैं।
2/5Image Source : Hyundai Official website
हुंडई बेयोन की शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख है। इसे भारत में बनाया जाएगा और यहां से 50 से ज्यादा विदेशी बाजारों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा। कंपनी की SUV रेंज में यह क्रेटा से नीचे रखी जाएगी। इसमें 1.5 लीटर का चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 115 PS की पावर और 143.8 Nm का टॉर्क पैदा करता है। ग्राहक इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या iVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प चुन सकते हैं। कंपनी जनवरी 2027 में इसका CNG वर्जन भी लॉन्च करने की प्लानिंग कर चुकी है।
3/5Image Source : Hyundai Official website
बेयोन में हुंडई का पहला इन-बिल्ट जनरेटिव AI वॉयस असिस्टेंट दिया गया है। इसमें Perplexity की AI तकनीक और SoundHound AI की वॉयस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह फिलहाल अंग्रेजी भाषा में काम करता है और यात्रा, मौसम, रेस्टोरेंट, समाचार तथा खेलों से जुड़े सवालों के जवाब दे सकता है। इसके चुनिंदा वेरिएंट में दो 12.3-इंच की स्क्रीन वाला कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले सेटअप मिलता है। साथ ही वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 70 से ज्यादा Bluelink कनेक्टेड कार फीचर्स, ओवर-द-एयर अपडेट और Bose साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं।
4/5Image Source : Hyundai Official website
हुंडई बेयोन में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं। चुनिंदा वेरिएंट में Level 2 Pro ADAS के तहत 23 ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स मिलते हैं। इनमें हाईवे ड्राइविंग असिस्ट और नेविगेशन आधारित क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। कंपनी ने बताया है कि बेयोन का भारत NCAP क्रैश टेस्ट चल रहा है और इसकी सेफ्टी रेटिंग दिसंबर 2026 तक आने की उम्मीद है।
5/5Image Source : Hyundai Youtube Channel
SUV में पैनोरमिक सनरूफ, आगे की वेंटिलेटेड सीटें, ड्राइवर के लिए 8-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पीछे AC वेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग, USB-C पोर्ट और 60:40 स्प्लिट रियर सीटें भी दी गई हैं। कंपनी के अनुसार, इसका बूट स्पेस 505 लीटर है। हुंडई बेयोन को HX2, HX3, HX3+, HX5, HX6, HX8 और HX10 सहित सात वेरिएंट में पेश किया गया है। iVT ऑटोमैटिक का विकल्प HX5, HX6, HX8 और HX10 में दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी सभी वेरिएंट की कीमतों का पूरा ब्योरा जारी नहीं किया है।