1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 'अपने चरित्र की हत्या होते देखा', काश्वी हीरानंदानी के आरोपों पर लव गिल की टीम ने जताई नाराजगी, जारी किया बयान

'अपने चरित्र की हत्या होते देखा', काश्वी हीरानंदानी के आरोपों पर लव गिल की टीम ने जताई नाराजगी, जारी किया बयान

'बिग बॉस 20' के इस 'वीकेंड का वार' में रोहित शेट्टी से पड़ी फटकार और स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी द्वारा उठाए सवालों के बाद लव गिल की टीम ने बयान जारी किया है। टीम ने इसे लव गिल का अपमान बताते हुए सम्मान और न्याय की बात कही है।

Written By: Priya Shukla
Published : Oct 26, 2026 01:18 pm IST,  Updated : Oct 26, 2026 01:18 pm IST
बिग बॉस 20 के इस वीकेंड का वार में लव गिल और स्काउट लगातार चर्चा में रहे। पहले रोहित शेट्टी ने दोनों को रियेलिटी चेक दिया और उसके बाद शो में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी ने एंट्री ली, जिन्होंने स्काउट पर सवालों की बौछार कर दी। उन्होंने लव गिल को भी निशाने पर लिया और कहा और उन पर स्काउट को जाल में फंसाने के आरोप लगाए।
1/8 Image Source : Instagram/@jiohotstarreality
बिग बॉस 20 के इस वीकेंड का वार में लव गिल और स्काउट लगातार चर्चा में रहे। पहले रोहित शेट्टी ने दोनों को रियेलिटी चेक दिया और उसके बाद शो में स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हीरानंदानी ने एंट्री ली, जिन्होंने स्काउट पर सवालों की बौछार कर दी। उन्होंने लव गिल को भी निशाने पर लिया और कहा और उन पर स्काउट को जाल में फंसाने के आरोप लगाए।
काश्वी हीरानंदानी से पहले रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव गिल से साफ-साफ शब्दों में कहा कि भले दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन बताते हैं, लेकिन बाहर चीजें बिलकुल अलग दिख रही हैं। ऐसे में इस वीकेंड का वार के बाद लव गिल काफी इमोशनल हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।
2/8 Image Source : Instagram/@jiohotstarreality
काश्वी हीरानंदानी से पहले रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव गिल से साफ-साफ शब्दों में कहा कि भले दोनों एक-दूसरे को भाई-बहन बताते हैं, लेकिन बाहर चीजें बिलकुल अलग दिख रही हैं। ऐसे में इस वीकेंड का वार के बाद लव गिल काफी इमोशनल हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।
लव गिल ने स्काउट से बात करते हुए कहा कि उनकी वजह से उनकी छवि खराब हो रही है और वह इसके बाद भी चुप रहे और काश्वी के आरोपों पर कुछ नहीं कहा। वहीं नेटिंस का कहना है कि काश्वी ने सीधे तौर पर लव गिल के चरित्र पर उंगली उठाई है। ऐसे में एक्ट्रेस की टीम भी चुप नहीं बैठी और लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा करते हुए बताया कि कैसे लव शुरुआत से ही स्काउट को अपना भाई बताती आई हैं।
3/8 Image Source : Instagram/@jiohotstarreality
लव गिल ने स्काउट से बात करते हुए कहा कि उनकी वजह से उनकी छवि खराब हो रही है और वह इसके बाद भी चुप रहे और काश्वी के आरोपों पर कुछ नहीं कहा। वहीं नेटिंस का कहना है कि काश्वी ने सीधे तौर पर लव गिल के चरित्र पर उंगली उठाई है। ऐसे में एक्ट्रेस की टीम भी चुप नहीं बैठी और लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा करते हुए बताया कि कैसे लव शुरुआत से ही स्काउट को अपना भाई बताती आई हैं।
लव गिल की टीम ने बयान जारी करते हुए लिखा- 'आखिर कोई इंसानी दिल कितना बर्दाश्त कर सकता है। आज रात लव गिल को अकेले और बेबस खड़े देखना, तकलीफदेह था। वो भी ऐसे समय पर जब उनके कैरेक्टर को तार-तार किया जा रहा था। उनका परिवार बर्बाद हो गया है। पूरी तरह टूट गया है। सोचिए एक मां घर पर बैठी है और बेबसी से ये देख रही है कि उसकी बेटी को कैसे दुनिया के सामने बेरहमी से बदनाम किया जा रहा है।'
4/8 Image Source : Instagram/@jiohotstarreality
लव गिल की टीम ने बयान जारी करते हुए लिखा- 'आखिर कोई इंसानी दिल कितना बर्दाश्त कर सकता है। आज रात लव गिल को अकेले और बेबस खड़े देखना, तकलीफदेह था। वो भी ऐसे समय पर जब उनके कैरेक्टर को तार-तार किया जा रहा था। उनका परिवार बर्बाद हो गया है। पूरी तरह टूट गया है। सोचिए एक मां घर पर बैठी है और बेबसी से ये देख रही है कि उसकी बेटी को कैसे दुनिया के सामने बेरहमी से बदनाम किया जा रहा है।'
'सोचिए, वह एक आदमी की बेकाबू भावनाओं का दोष अपने सिर ले रही है और दूसरी तरफ शोहरत के भूखे लोग उसके दर्द को लाइक्स, व्यूज और हेडलाइंस पाने के लिए 'कंटेंट' में बदल रहे हैं। क्या हमने अपनी इंसानियत पूरी तरह खो दी है? क्या हमें इस बात की बिलकुल परवाह भी है कि जब किसी इंसान को इतनी बेरहमी से बलि का बकरा बना दिया जाता है, तो उसकी आत्मा पर क्या बीतती होगी?'
5/8 Image Source : Instagram/@jiohotstarreality
'सोचिए, वह एक आदमी की बेकाबू भावनाओं का दोष अपने सिर ले रही है और दूसरी तरफ शोहरत के भूखे लोग उसके दर्द को लाइक्स, व्यूज और हेडलाइंस पाने के लिए 'कंटेंट' में बदल रहे हैं। क्या हमने अपनी इंसानियत पूरी तरह खो दी है? क्या हमें इस बात की बिलकुल परवाह भी है कि जब किसी इंसान को इतनी बेरहमी से बलि का बकरा बना दिया जाता है, तो उसकी आत्मा पर क्या बीतती होगी?'
'लव ने शुरुआत से ही, सीमाएं एकदम साफ थीं। उन्होंने साफ कहा था कि स्काउट उनके लिए भाई जैसा है। जैसे ही एक पुरुष ने उन सीमाओं को लांघा और अपनी भावनाओं का इजहार किया, समाज ने सारा दोष महिला पर मढ़ दिया। एक पुरुष के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया जाता है मानो वह किसी सम्मोहन का शिकार हो गया हो, जबकि एक लड़की को जानबूझकर लुभाने वाली के रूप में पेश किया जाता है?'
6/8 Image Source : Instagram/@jiohotstarreality
'लव ने शुरुआत से ही, सीमाएं एकदम साफ थीं। उन्होंने साफ कहा था कि स्काउट उनके लिए भाई जैसा है। जैसे ही एक पुरुष ने उन सीमाओं को लांघा और अपनी भावनाओं का इजहार किया, समाज ने सारा दोष महिला पर मढ़ दिया। एक पुरुष के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया जाता है मानो वह किसी सम्मोहन का शिकार हो गया हो, जबकि एक लड़की को जानबूझकर लुभाने वाली के रूप में पेश किया जाता है?'
'आखिर महिला से ये उम्मीद क्यों की जाती है कि वह उन भावनाओं का बोझ, शर्म और अपमान अपने सिर ले, जिन्हें न तो उसने कभी चाहा था और न ही कभी कोई प्रतिक्रिया दी थी? आज रात लव गिल सिर्फ चुपचाप खड़ी नहीं रहीं,बल्कि उन्होंने सबके सामने अपने चरित्र की हत्या होते हुए देखी। उन्हें भी सुना जाना चाहिए था, उनका सम्मान होना चाहिए था और उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए थी। इसके बजाय, उन्हें अपमानित किया गया और लोगों के फैसलों की वेदी पर उनकी बलि चढ़ा दी गई।'
7/8 Image Source : Instagram/@jiohotstarreality
'आखिर महिला से ये उम्मीद क्यों की जाती है कि वह उन भावनाओं का बोझ, शर्म और अपमान अपने सिर ले, जिन्हें न तो उसने कभी चाहा था और न ही कभी कोई प्रतिक्रिया दी थी? आज रात लव गिल सिर्फ चुपचाप खड़ी नहीं रहीं,बल्कि उन्होंने सबके सामने अपने चरित्र की हत्या होते हुए देखी। उन्हें भी सुना जाना चाहिए था, उनका सम्मान होना चाहिए था और उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए थी। इसके बजाय, उन्हें अपमानित किया गया और लोगों के फैसलों की वेदी पर उनकी बलि चढ़ा दी गई।'
'किसी भी महिला को कभी भी किसी पुरुष के फैसलों की कीमत नहीं चुकानी पड़नी चाहिए। किसी भी परिवार को कभी भी अपने बच्चे को इस तरह टूटते हुए नहीं देखना पड़ना चाहिए। लव गिल को हमदर्दी मिलनी चाहिए थी, क्रूरता नहीं। उन्हें न्याय मिलना चाहिए था, न कि उनके चरित्र पर कीचड़ उछाला जाना चाहिए था।'
8/8 Image Source : Instagram/@jiohotstarreality

Advertisement