रोहित रॉय का टीवी इंडस्ट्री पर निशाना, एक्टर्स की चाल-ढाल को भी लपेटा, टेलीविजन को बताया 'डस्टबिन' जैसा माध्यम
रोहित रॉय का टीवी इंडस्ट्री पर निशाना, एक्टर्स की चाल-ढाल को भी लपेटा, टेलीविजन को बताया 'डस्टबिन' जैसा माध्यम
टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रोहित रॉय ने टेलीविजन इंडस्ट्री की तुलना 'कूड़ेदान' से कर दी है। उन्होंने टीवी एक्टर्स की स्टाइल, अपीयरेंस और व्यवहार पर बात करते हुए अपनी राय रखी और बताया कि कैसे फिल्म स्टार्स टीवी एक्टर्स से अलग हैं।
Published : Sep 12, 2026 06:39 pm IST, Updated : Sep 12, 2026 06:39 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@rohitboseroy
रोहित रॉय ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और घर-घर में पहचान बनाई। उन्होंने अपने करियर में 'स्वाभिमान', 'कभी-कभी', 'बात बन जाए' और 'संजीवनी' जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया। लेकिन, टीवी से नाम कमाने वाले रोहित रॉय ने टीवी इंडस्ट्री की ही तुलना 'डस्टबिन' से कर दी है। उन्होंने टीवी और फिल्म एक्टर्स की पब्लिक अपीयरेंस से लेकर उनके स्टाइल तक पर चर्चा करते हुए दोनों में अंतर बताया। उन्होंने फिल्मी स्टार्स को ग्रेसफुल बताया और कहा कि टीवी एक्टर्स में 'शालीनता' की कमी होती है। रोहित रॉय का ये बयान अब चर्चा में हैं।
2/7Image Source : Instagram/@rohitboseroy
रोहित रॉय ने किंडल कास्ट यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान पूछा गया कि टीवी एक्टर्स की दर्शकों तक ज्यादा पहुंच है, इसके बाद भी उन्हें फिल्मी सितारों से कम क्यों आंका जाता है? जवाब में रोहित रॉय ने टीवी और फिल्मी सितारों के अंदाज और चाल-ढाल के अंतर के बारे में बात की और कहा कि 'टीवी एक्टर्स की चाल-ढाल में वो बात नहीं नजर आती, जो फिल्म स्टार्स में नजर आती है। खासतौर पर जब वे पब्लिक में नजर आते हैं।'
3/7Image Source : Instagram/@rohitboseroy
रोहित रॉय ने कहा- 'आप किसी फिल्म एक्टर को पब्लिक में देखिए, पता चलेगा कि वे बाहर किस अंदाज में दिखाई देते हैं, खासतौर पर अगर वे स्टार हों। इसमें कोई शक नहीं कि हर कोई दिखावा कर रहा है, लेकिन हमें ये दिखावा करना पड़ता है। उनका दिखावा ग्रेसफुल, स्टाइलिश, कूल और गरिमापूर्ण होता है। उनमें एक खास किस्म का स्टाइल और क्लास होता है। लेकिन, आप टीवी एक्टर्स को पब्लिक प्लेस में देखें, उनके व्यवहार को देखें। आपको जवाब खुद ही मिल जाएगा।'
4/7Image Source : Instagram/@rohitboseroy
टीवी और फिल्मी सितारों के बीच के फर्क के बारे में बात करते हुए रोहित रॉय कहते हैं- 'आपको ग्रेस और गरिमा के साथ पेश आना होता है। आप शोर-शराबा नहीं कर सकते, बेवकूफी भरें बातें नहीं कर सकते, क्योंकि आप जानते हैं कि वहां पैपराजी भी मौजूद हैं।'
5/7Image Source : Instagram/@rohitboseroy
'उनके कपड़े देखिए। ऐसा नहीं है कि फिल्म स्टार छोटे या खुले कपड़े नहीं पहनते, लेकिन उनका अंदाज बहुत अलग होता है। मैं उस महिला का नाम नहीं जानता, जो सोशल मीडिया पर छाई है, लेकिन वो शायद ही कुछ पहनती है।'
6/7Image Source : Instagram/@rohitboseroy
रोहित रॉय ने कहा- 'वे आपकी कभी इज्जत नहीं करेंगे, क्योंकि आप जो कर रहे हैं, आप असल में कुछ नहीं कर रहे। तो मुझे लगता है कि यही एक वजह है। मुझे लगता है कि टीवी पर बहुत ही कम कलाकार हैं, जो जानते हैं कि दर्शकों से अच्छी तरह कैसे बात की जाए। उनका बनावटी लुक भी बनावटी ही लगता है।'
7/7Image Source : Instagram/@rohitboseroy
जब रोहित से पूछा गया कि क्या इस तरह की सोच फिल्म और टीवी के बीच मौजूद ऊंच-नीच को मन में बैठाने जैसी नहीं है? तो उन्होंने सिनेमा को टीवी से ऊपर रखने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई और कहा- 'सिनेमा तो सिनेमा है, ये आने वाली पीढ़ियों के लिए होता है। टीवी एक डस्टबिन जैसा माध्यम है।'