1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 31 अगस्त तक मिलेगा BSNL का फ्रीडम ऑफर, 51 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी

31 अगस्त तक मिलेगा BSNL का फ्रीडम ऑफर, 51 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 02, 2026 06:11 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 06:11 pm IST

BSNL ने अपने 51 रुपये वाले ऑफर को 31 अगस्त 2026 तक एक्सटेंड कर दिया है। इस ऑफर में यूजर्स को 51 रुपये में नए सिम के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है।

BSNL Freedom Offer- India TV Hindi
बीएसएनएल का फ्रीडम ऑफर Image Source : INDIA TV

BSNL ने अपने 51 रुपये वाले फ्रीडम ऑफर को 31 अगस्त तक एक्सटेंड कर दिया है। इस ऑफर को कंपनी ने मई में लॉन्च किया था। भारत संचार का यह ऑफर पहले 30 जून 2026 तक के लिए था, लेकिन कंपनी ने इसमें एक्सटेंशन करने का फैसला किया है। भारत संचार निगम अपने इस ऑफर में यूजर्स को महज 51 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है। यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलेंगे।

31 अगस्त तक मिलेगा ऑफर

BSNL India ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस एक्सटेंशन की घोषणा की है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने पोस्ट में बताया कि यूजर्स को 51 रुपये में BSNL का नया सिम कार्ड मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। यह प्लान केवल BSNL के नए कनेक्शन लेने वाले यूजर्स के लिए है। पुराने यूजर्स को इस ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा।

इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यह प्लान फ्री नेशनल रोमिंग के साथ आता है। यूजर्स को दिल्ली और मुंबई के MTNL वाले एरिया में भी फ्री में इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल का लाभ मिलेगा। इस 28 दिन वाले प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा का लाभ मिलता है। इस तरह यूजर्स को कुल 56GB डेटा मिलेगा। यही नहीं, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा।

259 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान

BSNL के अन्य ऑफर्स की बात करें तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी ग्रामीण इलाकों में महज 259 रुपये महीने में ब्रॉडबैंड प्लान ऑफर कर रही है। इस एंट्री प्लान की खास बात ये है कि फ्री में ब्रॉडबैंड सर्विस इंस्टॉल किया जाएगा। इसमें यूजर्स को 25Mbps की स्पीड से इंटरनेट ऑफर की जा रही है। पूरे महीने में यूजर्स अनिलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का लाभ ले सकते हैं।

साथ ही, यूजर्स को Waves OTT का फ्री एक्सेस मिलेगा। कंपनी ने इस प्लान को हाल ही में पेश किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड का भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान 399 रुपये महीने से शुरू होता है। इसमें यूजर्स को 40Mbps की स्पीड से इंटरनेट का लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें - HUAWEI Band 11 Series भारत में लॉन्च, हेल्थ फीचर्स के साथ मिलेगा 14 दिन का बैटरी बैकअप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक