1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन हेल्दी फूड्स को दोबारा गर्म करना सेहत के लिए है खतरनाक, डॉक्टर ने बताई वजह

इन हेल्दी फूड्स को दोबारा गर्म करना सेहत के लिए है खतरनाक, डॉक्टर ने बताई वजह

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 02, 2026 11:08 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 11:09 pm IST

अगर आप भी बचे हुए खाना को गर्म कर के उसे खाते हैं तो ऐसा करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है? ऐसा क्यों बता रहे हैं डॉक्टर

खाना दोबारा गर्म करने के नुकसान- India TV Hindi
खाना दोबारा गर्म करने के नुकसान Image Source : UNSPLASH

अक्सर बासी बचे हुए खाना को लोग फेंकते नहीं है उसे गर्म कर के खा लेते हैं। कई बार तो जब खाना ठंडा हो जाता है तब भी लोग उसे गर्म कर के खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कुछ ऐसे फूड्स हैं जिन्हें दोबारा गर्मकर के खाने से वे जहर बन जाते हैं। कैंसर हीलर सेंटर के डायरेक्टर और डॉक्टर तरंग कृष्णा कहते हैं कि जब हम कुछ फूड्स को गर्म कर के खाते हैं तो उनका मोलेकुलर स्ट्रक्चर बदल जाता है। यानी वो फूड्स जो पोषक तत्वों स भरपूर थे उन्हें गर्म करने से वो टॉक्सिन बन जाती हैं। चलिए डॉक्टर से जानते हैं किन फूड्स को दोबारा गर्म नहीं करना चाहिए?

किन फूड्स को दोबारा गर्म कर के नहीं खाना चाहिए?

  • पालक और पत्तीदार सब्जियां: पालक और सभी हरी पत्तीदार सब्जियों में नाइट्रेट्स होते हैं जो हमारी सेहत के लिए अच्छे हैं। लेकिन जब आप पकी हुई पालक की सब्जी को दोबारा गर्म करते हैं यो यही नाइट्रेट्स, हानिकारक नाइट्रोजन मीन्स में बदल जाते हैं। मेडिकल साइंस में नाइट्रोजन मीन्स को कार्सिनोजेन (Carcinogen) माना जाता है जो कैंसर का कारक माना जाता है। नाइट्रेट्स आपके शरीर को हील रकते हैं लेकिन जब वही नाइट्रोजन मीन्स में बदलते हैं तो आपके शरीर के लिए ज़हर बन जाते हैं।

  • चावल: वैसे तो कहा जाता है कि चावल को दोबारा गर्म करने से उसका जीआई कम हो जाता है लेकिन चावल को पकाने के बाद दोबारा गर्म करने से पहले उसे सही तरीके से स्टोर करना सबसे ज़रूरी है। कमरे के तापमान पर रखे हुए चावल में 'बैसिलस सेरियस' नामक बैक्टीरिया पनप सकते हैं। हालांकि चावल को सही समय पर फ्रिज में रखकर दोबारा हल्का गर्म किया जाए तो यह सुरक्षित रहता है।

  • बॉयल अंडा: उबला हुआ अंडा या ऑमलेट दोबारा नहीं गर्म करना चाहिए। बॉयल अंडे में नाइट्रोजन बहुत ज़्यादा मात्रा में होता है। जब आप उबले हुए अंडे को दोबारा हाई हीट पर गर्म करते हैं तो यही नाइट्रोजन ऑक्सीडाइज़ हो जाता है। ऑक्सीडाइज़  प्रोटीन आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुँचाता है। इस वजह से ब्लोटिंग,एसिडिटी और पेट दर्द का कारण बनता है। इसलिए हमेशा फ्रेश अंडे का ही सेवन करें। अगर अंडे बच जाए तो उन्हें सलाद में इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • मशरूम: मशरूम प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स हैं लेकिन ये बहुत ही डेलिकेट होते हैं। इनमें कॉम्प्लेक्स प्रोटीन होते हैं और पकाने के बाद जल्दी खराब हो सकते हैं। दरअसल, इसमें कई सारे एंजाइम होते हैं जो ऑक्सीजन और बैक्टीरिया से तुरंत रिएक्ट करते हैं। मशरूम को दोबारा गर्म करने से इसमें मौजूद प्रोटीन का ढांचा बदल (Denature) जाता है। इससे आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। स्किन एलर्जी और स्टमक इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए इन्हें काटकर तुरंत इनका सेवन करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।