1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार के हाउसकीपर को पालतू कुत्ते ने काटा, अब देना पड़ेगा 124 करोड़ रुपयों का हर्जाना, कोर्ट ने दिया आदेश

सुपरस्टार के हाउसकीपर को पालतू कुत्ते ने काटा, अब देना पड़ेगा 124 करोड़ रुपयों का हर्जाना, कोर्ट ने दिया आदेश

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jul 02, 2026 05:38 pm IST,  Updated : Jul 02, 2026 05:38 pm IST

हॉलीवुड स्टार क्रिस ब्राउन को अपने हाउसकीपर को 124 करोड़ रुपये का हर्जाना देना पड़ेगा। करीब 6 साल पहले उनके कुत्ते ने हाउसकीपर को बुरी तरह घायल कर दिया था।

Chris Brown- India TV Hindi
क्रिस ब्राउन Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@CHRISBROWN

सिंगर-सॉन्गराइटर क्रिस ब्राउन को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। उनके घर पर कुत्ते के एक भयानक हमले के बाद उन्हें अपनी पूर्व हाउसकीपर को हर्जाने के तौर पर लगभग 13 मिलियन डॉलर यानी करीब 124 करोड़ रुपये देने का आदेश दिया गया है। 'पीपल' मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला 2020 में हुआ था और इसमें हाउसकीपर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। लॉस एंजिल्स की एक जूरी ने मारिया अविला के पक्ष में फैसला सुनाया, जो ब्राउन की पूर्व हाउसकीपर थीं। ब्राउन ने सुरक्षा के लिए 'हेडीज़' नाम का 90 किलो वजनी कॉकेशियन शेफर्ड कुत्ता पाला था, जिसने उन पर हमला किया था। बिलबोर्ड के अनुसार, दो हफ्ते तक चले ट्रायल के बाद, ब्राउन और उनकी कंपनी 'ब्लैक पिरामिड LLC' को लापरवाही के लिए अविला को 12.9 मिलियन डॉलर देने होंगे।

साल 2020 से जुड़ा है मामला

ट्रायल के दौरान  एविला ने बताया कि 2020 में जब वह टार्ज़ाना, कैलिफ़ोर्निया स्थित उनके घर पर कचरा बाहर फेंकने गई थीं, तो कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उनकी त्वचा के बड़े हिस्से नोच लिए, जिससे उनका चेहरा और हाथ हमेशा के लिए खराब हो गए। इस हमले के कारण उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत हो रही है। ‘पीपल’ की रिपोर्ट के अनुसार अविला की बहन पेट्रीशिया, जो हमले के समय काम कर रही थीं, उन्हें भी 885,000 डॉलर और अविला के पति ऑस्कर ओलिवो को 50,000 डॉलर दिए गए। ट्रायल के दौरान ब्राउन ने बताया कि कैसे उन्होंने अविला को खून से लथपथ पाया था; उन्होंने अपनी शुरुआती प्रतिक्रिया और उसके बाद के अपने व्यवहार के बारे में भी बताया।

क्या बोले क्रिस ब्राउन?

बीबीसी के अनुसार केस के दौरान ब्राउन ने कहा, 'खून देखकर मैं बुरी तरह घबरा गया था'  बताया कि जब वे अपने मैनेजर की सलाह पर घटनास्थल से भागे, तो वे सदमे में थे। ब्राउन ने कहा कि उन्हें लगा कि अगर 911 कॉल में उनकी आवाज सुनाई देती या पुलिस के आने के समय वे वहां मौजूद होते, तो यह एक मीडिया सर्कस जैसा हो जाता। 'नो वन एल्स' (No One Else) गाने वाले सिंगर का कहना था कि उन्होंने एविला और उनकी बहन को उन कुत्तों के पास न जाने की चेतावनी दी थी, क्योंकि उनके मुताबिक वे कुत्ते बिल्कुल भी मिलनसार नहीं थे। हालांकि, बहनों का दावा है कि ऐसी कोई बातचीत कभी हुई ही नहीं और उन्होंने भाषा की दिक्कत का ज़िक्र करते हुए कहा कि ऐसी बातचीत होने की संभावना ही नहीं थी। ब्राउन ने कहा कि उन्होंने सुरक्षा के लिए कुत्ता रखा था क्योंकि अक्सर उन्हें स्टॉकर जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें-रंगमंच पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं महेश भट्ट, 90 के दशक में ले जाएगा उनका अपकमिंग नाटक

आलिया नहीं 97 साल की नानी को अल्फा वूमन मानता है पूरा भट्ट परिवार, खुद फोटो शेयर कर तारीफों के पढ़े कसीदे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन