A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ ने कहा- 'सलमान खान की दोस्ती मेरे लिए बहुत अहमियत रखती है'

कैटरीना कैफ ने कहा- 'सलमान खान की दोस्ती मेरे लिए बहुत अहमियत रखती है'

सलमान खान और कैटरीना कैफ आखिरी बार 'भारत' फिल्म में साथ नज़र आए थे।

सलमान खान और कैटरीना कैफ- India TV Hindi
सलमान खान और कैटरीना कैफ

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और सलमान खान (Salman Khan) की दोस्ती से सभी वाकिफ हैं। हाल ही में कैटरीना ने सलमान के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। कैटरीना ने कहा कि वह उनकी हर तरह से मदद करते हैं और एक दोस्त होने के नाते उन्होंने हमेशा मेरी पीठ थपथपाई है।

कैटरीना सिंगापुर में हो रहे हिंदुस्तान टाइम्स मिंट एशिया लीडरशिप समिट 2019 में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने सलमान के साथ अपनी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैमरे के सामने और रियल लाइफ में दिखने वाली उनकी केमिस्ट्री बहुत अलग है। 

कैटरीना ने कहा, 'मेरी जिंदगी में कभी एक ऐसा समय आया था, जब मैं बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही थी, तब उन्होंने मेरी मदद की। मेरी लाइफ में सलमान की दोस्ती बहुत अहमियत रखती है। मुझे उन पर पूरा विश्वास है।'

कैटरीना ने यह भी बताया कि सलमान की बहन अर्पिता और अलवीरा से भी उनका उतना ही मजबूत रिश्ता है।

बता दें कि सलमान और कैटरीना ने एक साथ कई फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें 'भारत', 'टाइगर जिंदा' है जैसी फिल्में शामिल हैं।

Also Read:

कंगना रनौत के साथ हुए विवाद पर ऋतिक रोशन का रिएक्शन, कहा- उन्हें बुरा लगा...

Chhichhore Movie Review: गलत टाइटल वाली बहुत सही फ़िल्म

Latest Bollywood News

Related Video