A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: घर में हो सकती है कीथ की एक्स वाइफ की एंट्री

Bigg Boss 9: घर में हो सकती है कीथ की एक्स वाइफ की एंट्री

नई दिल्ली:- सलमान खान की मेजबानी वाले कलर्स चैनल के सबसे लोकप्रिय शो 'बिग बॉस 9 डबल ट्रबल' को और ज्यादा रोमांचित बनाने के लिए शो के निर्माता दिन पर दिन कुछ नया कर रहे

Bigg Boss 9: घर में हो सकती है...- India TV Hindi
Bigg Boss 9: घर में हो सकती है कीथ की एक्स वाइफ की एंट्री

नई दिल्ली:- सलमान खान की मेजबानी वाले कलर्स चैनल के सबसे लोकप्रिय शो 'बिग बॉस 9 डबल ट्रबल' को और ज्यादा रोमांचित बनाने के लिए शो के निर्माता दिन पर दिन कुछ नया कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि वह शो में अब कीथ की एक्स वाइफ अभिनेत्री सम्युकता की एंट्री हो सकती है।

कीथ जब एक सफल विजे नहीं बने तब वह सम्युकता के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे, लेकिन इनकी शादी केवल सात वर्षो तक चली इसके बाद दोनों अलग हो गए।

इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: कीथ के प्यार के लिए लड़ पड़ीं मंडाना और रोशेल

सम्युकता को 'चेहरा क्या देखते हो' गाने में देखा गया था। वह उस समय सुर्खियों में आ गई थीं जब उन्होंने केरल में आवारा कुत्तो को मारने के खिलाफ मुहिम चलाई थी।

बिग बॉस के घर में कीथ की गर्लफेंड रोशेल भी मौजूद है, लेकिन उनकी जोड़ी मंडाना के साथ बनाई गई है। रोशेल शो में मंडाना और कीथ की बढ़ती हुई नजदीकियों से पहले ही काफी परेशान हैं और अब कीथ की एक्स वाइफ की एंट्री की वजह से इन लव बर्डस पर कितना फर्क पड़ता है।

हालांकि अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है कि सम्युकता बिग बॉस के घर में आएंगी या ये सिर्फ खबरें ही हैं।

बिग बॉस 11 अक्टूबर से प्रसारित किया जा चुका है। इस बार शो की थीम के अनुसार ही प्रतिभागियों को जोड़ियों में घर के अंदर भेजा गया है।

Latest Bollywood News