नई दिल्ली: 'बिग बॉस 9' के तीसरे एपिसोड में ही मंडाना और रोशेल के बीच कीथ को लेकर जबरदस्त कैट फाइट देखने को मिली। आपको बता दें कि रियल लाइफ में कीथ रोशेल का ब्वॉयफ्रेंड है जबकि रील लाइफ में वो बिग बॉस के घर में मंडाना से करीबियां बढ़ाते दिख रहे हैं। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 9' में डबल ट्रबल की थीम के जरिए मनोरंजन का पूरा बंदोबस्त रखा गया है। इस शो ने अपने पहले एपिसोड से ही लोगों का मनोरंजन करना शुरु कर दिया। इस बार शो की सबसे दिलचस्प बात यह रही की जब घर के सदस्यों ने बिग बॉस के घर में एंट्री मारी तो उन्हें हर चीज डबल दिखाई दी। मसलन एक कटोरी में दूसरी कटोरी जुड़ी हुई होती है और एक कुर्सी में दूसरी कुर्सी जुड़ी हुई रखी होती है। वहीं घर के सदस्य भी जोड़े में घर के भीतर दाखिल होते हैं।
शो में बहुत से ऐसे प्रतिभागी है जो वास्तविक जिंदगी में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन घर में उन्हें किसी और का जोड़ीदार बना दिया गया है। इनमें से एक है रोशेल राव और कीथ सेक्वेरा इन्हें घर के अंदर अलग-अलग लोगों के साथ पार्टनर बना दिया गया है। कीथ की मंडाना करीमी के साथ जोड़ी बनाई गई है और दिन पर दिन इनकी नजदीकियां बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से रोशेल काफी परेशान है। लेकिन इस बार तो मंडाना ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसके कारण इनमें कैट फाइट छिड़ गई है।
इसे भी पढ़े:- Bigg Boss 9: मंडाना और कीथ की नजदीकियां देख रोशेले हुईं गुस्से से लाल
दरअसल मंडाना ने कीथ से कहा कि उन्हें बेड बदल लेना चाहिए वह अरविंद वेगडा की साइड में नहीं सोना चाहतीं क्योंकि वह रात को बहुत तेज खर्राटे लेते हैं जिसकी वजह से उन्हें सोने में तकलीफ होती है। उनके बेड बदलने से मंडाना रोशेल की साइड सोएंगी।
जब रोशेल ने मंडाना को कीथ के बेड पर देखा तो उन्होंने पूछा कि वह उस पर क्या कर रही हैं? सिर्फ इतनी सी बात पर मंडाना ने रोशेल पर चिल्लाना शुरु कर दिया और कहने लगीं कि वह अपने पार्टनर की मर्जी से यहां पर सो रही हैं।
इस पूरे मामले में कमाल की बात तो यह थी कि कीथ ने इस बीच कुछ भी नहीं कहा और जब रोशेल रोने लगीं तब वह उन्हें दिलासा देने के लिए उनके पास गए।