1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: मंडाना और कीथ की नजदीकियां देख रोशेले हुईं गुस्से से लाल

Bigg Boss 9: मंडाना और कीथ की नजदीकियां देख रोशेले हुईं गुस्से से लाल

 Published : Oct 13, 2015 05:06 pm IST,  Updated : Oct 13, 2015 07:28 pm IST

नई दिल्ली:- सलमान खान की मेजबानी वाले शो ‘बिग बॉस’ को शुरु हुए अभी केवल दो दिन ही हुए हैं लेकिन शो के प्रतिभागियों ने एक- दूसरे को ट्रबल देना शुरु कर दिया है। जैसा

मंडाना और कीथ की...- India TV Hindi
मंडाना और कीथ की नजदीकियां देख रोशेले हुईं गुस्से से लाल

नई दिल्ली:- सलमान खान की मेजबानी वाले शो बिग बॉस को शुरु हुए अभी केवल दो दिन ही हुए हैं लेकिन शो के प्रतिभागियों ने एक- दूसरे को ट्रबल देना शुरु कर दिया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इस बार बिग बॉस की थीम है ‘डबल ट्रबल’ जिसकी वजह से बिग बॉस ने सभी प्रतिभागियों को जोड़ियों में घर के अंदर भेजा है। शो में कई रियल लाइफ कपल भी गए हैं लेकिन उनकी जोड़ी किसी दूसरे प्रतिभागी के साथ बनाई गई है। इन्हीं में से एक कपल है कीथ सेक्वेरा और रोशेल राव। शो में कीथ की जोड़ी इरानी मॉडल और 'भाग जौनी' की अभिनेत्री मंडाना करीमी के साथ बनाई गई है वहीं उनकी गर्लफ्रेंड के जोड़ीदार रोडिज x2 के विजेता प्रिंस नरुला हैं। अब ऐसे में ये कपल एक-दूसरे के साथ मस्ती और इन सबके ऊपर, एक-दूसरे को जलाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे।

इसे भी पढ़े:- बिग बॉस में दूसरे दिन ही मंडाना और कीथ में दिखी नजदीकियां

शो के प्रतिभागी मंडाना, कीथ, रोशेल और प्रिंस वॉशरूम के बाहर बैठे हुए नजर आ रहे थे, तभी कीथ ने अचानक कहा कि वह फुट मसाज चाहते हैं और उनकी गर्लफ्रेंड रोशेल तुरंत उन्हें मसाज देने लगीं। इसके बाद मंडाना, कीथ की ओर बैक करके बैठ गईं और उन्हें बैक मसाज देने के लिए कहने लगीं। एक तरफ कीथ, मंडाना को मसाज दे रहे थे तो दूसरी तरफ रोशेले कीथ को फुट मसाज दे रही थीं।

इसके बाद मंडाना ने प्रिंस की ओर देखा और कहा "आपको कुछ काम करना है?" इतना कहकर वह प्रिंस से बैक मसाज लेने लगीं। फिर मंडाना ने रोशेल की तारीफ करते हुए कहा कि कीथ कितने खुशनसीब हैं जो उन्हें रोशेले जैसी गर्लफ्रेंड मिली हैं हालांकि कीथ और मंडाना के बढ़ रही नजदीकियां रोशेल को रास नहीं आ रही। अगली स्लाइड में जानिए ऐसे क्यों-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन