1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 9: मंडाना और कीथ की नजदीकियां देख रोशेले हुईं गुस्से से लाल

Bigg Boss 9: मंडाना और कीथ की नजदीकियां देख रोशेले हुईं गुस्से से लाल

 Published : Oct 13, 2015 05:06 pm IST,  Updated : Oct 13, 2015 07:28 pm IST

नई दिल्ली:- सलमान खान की मेजबानी वाले शो ‘बिग बॉस’ को शुरु हुए अभी केवल दो दिन ही हुए हैं लेकिन शो के प्रतिभागियों ने एक- दूसरे को ट्रबल देना शुरु कर दिया है। जैसा

india tv

एक वेबसाइट के अनुसार रोशेल को कीथ और मंडाना की नजदीकियां बिल्कुल पसंद नहीं आ रही हैं। शो में जोड़ीयों को एक चेन से बांधा गया है। जिसकी वजह से दोनों प्रतिभागियों को हमेशा साथ ही रहना पड़ता है।

इससे पहले शो में जब कीथ किचन की ओर जाना चाह रहे थे तब उनकी पार्टनर मंडाना उनसे कहती हैं कि वह बहुत थकान महसूस कर रहीं हैं। वह टहलना नहीं चाहतीं। इस पर वहां बैठे प्रतिभागी अमन वर्मा और किश्वर मर्चेंट ने कीथ से कहा कि वह मंडाना को उठा कर ले जाएं। इतना कह कर अमन और किश्वर ने गाना "इशारों-इशारों में दिल लेने वाले" गुनगुना शुरु कर दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन