1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता फोन, जानें कीमत

Realme ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता फोन, जानें कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 10, 2026 12:34 pm IST,  Updated : Jun 10, 2026 12:42 pm IST

Realme P4R 5G भारत में लॉन्च हो गया है। चीनी कंपनी का यह सस्ता फोन 8,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। फोन की पहली सेल 17 जून को भारत में आयोजित की जाएगी।

Realme P4R- India TV Hindi
रियलमी पी4 आर Image Source : REALME INDIA

Realme ने भारत में 8000mAh बैटरी वाला अपना सबसे सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। रियलमी का यह फोन दमदार बैटरी के साथ-साथ मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, IP65 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट फीचर से लैस है। यह Realme P4 सीरीज का लॉन्च हुआ सबसे अफोर्डेबल फोन है। इसका लुक और डिजाइन पुराने सैमसंग के फोन की तरह दिखता है। इसके बैक में ट्रिपल वर्टिकली अलाइंड कैमरा मॉड्यूल और LED लाइट देखा जा सकता है।

Realme P4R की कीमत

रियलमी का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 20,999 रुपये और 22,999 रुपये में आता है। कंपनी फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। साथ ही, इस पर 3 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का भी लाभ मिलेगा।

रियलमी के इस सस्ते फोन की पहली सेल 17 जून 2026 को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और Realme की वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी।

  • 4GB RAM + 128GB - 16,999 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB - 18,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB - 20,999 रुपये

Realme P4R 5G के फीचर्स

रियलमी का यह बजट फ्रेंडली फोन 6.78 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन को कंपनी ने टाइटेनियम ग्लेयर, सिल्वर ग्लेयर और लैवेंडर ग्लेयर तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है।

यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी वाली बॉडी और IP65 रेटिंग मिलती है।

Realme P4R फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 8GB, 128GB
कैमरा 50MP, 8MP
बैटरी 8000mAh, 45W
OS Android 16, Realme UI

Realme P4R में 8,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है। फोन में बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो फोन को गेमिंग के दौरान गर्म होने से बचाता है।

इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MPका मेन कैमरा मिलेगा। इसके साथ एक और कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया गया है। फोन का कैमरा AI फीचर्स से लैस है।

यह भी पढ़ें - गुजरात के जामनगर में बनेगा पहला AI इनेबल्ड डेटा सेंटर, Meta और Reliance ने मिलाया हाथ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक