1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. आधी कीमत में मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन, फ्लिपकार्ट पर बड़ा ऑफर

आधी कीमत में मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन, फ्लिपकार्ट पर बड़ा ऑफर

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 09, 2026 04:37 pm IST,  Updated : Oct 09, 2026 04:55 pm IST

Motorola G77 Power को आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। मोटोरोला का यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। फ्लिपकार्ट पर 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली सेल में यूजर्स इसे सस्ते में खरीद सकते हैं।

motorola g77 power- India TV Hindi
मोटोरोला जी77 पावर Image Source : MOTOROLA

Highlights

  • Motorola G77 Power को फ्लिपकार्ट सेल में हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है।
  • मोटोरोला का यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।
  • फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में यह फोन MRP की आधी प्राइस में खरीद सकेंगे।

Motorola G सीरीज के 7000mAh बैटरी वाले बजट फ्रेंडली फोन पर जबरदस्त डील मिल रही है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन MRP से लगभग आधी कीमत में मिल रहा है। Motorola G77 Power को कंपनी ने भारत में 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आज यानी 9 अक्टूबर से शुरू हुए फेस्टिव सीजन सेल में हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Motorola G77 Power पर ऑफर

Motorola G77 Power को भारत दो स्टोरेज वेरिएंट- 4GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। फोन की लिस्ट प्राइस 41,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस फोन को Pantone Fuchsia Red, Pantone Impenetrable, Pantone Laurel Green और Pantone Nautical Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 21,249 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 27,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन की खरीद पर 2,250 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह से यह फोन आधी कीमत में खरीदा जा सकता है।

Motorola G77 Power के फीचर्स

मोटोरोला का यह फोन 6.72 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल है। इसमें LCD पैनल का यूज किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक की है। यह फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।

Motorola G77 Power फीचर्स
डिस्प्ले 6.72 इंच, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6400
स्टोरेज 8GB RAM + 128GB
बैटरी 7000mAh, 30W
कैमरा 50MP + 8MP, 32MP
OS Android 16

इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट यूज किया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

Motorola G77 Power के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन Sony LYT 600 सेंसर दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और एक 2-इन-1 लाइट सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - 16GB रैम के साथ लॉन्च होगा iQOO Neo 12? गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।