1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Flipkart पर 9 अक्टूबर से शुरू होगी साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल, ऑफर और डिस्काउंट हुए रिवील

Flipkart पर 9 अक्टूबर से शुरू होगी साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल, ऑफर और डिस्काउंट हुए रिवील

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 16, 2026 11:24 am IST,  Updated : Sep 16, 2026 11:24 am IST

Flipkart पर अपकमिंग साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सीजन सेल की डेट आ गई है। 9 अक्टूबर को शुरू होने वाली Big Billion Days Sale 2026 के बैंक ऑफर्स और डील्स की डिटेल सामने आ गई है।

Flipkart Big Billion Days Sale- India TV Hindi
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल Image Source : FLIPKART

Flipkart ने आखिरकार अपने अपकमिंग फेस्विट सीजन सेल को लेकर खुलासा कर दिया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह Big Billion Days Sale अगले महीने 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है। हर साल की तरह इस साल भी फेस्टिव सीजन सेल में यूजर्स को स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज समेत कई आइटम सस्ते मिलेंगे। पिछले दिनों एक टिप्स्टर ने फ्लिपकार्ट के इस अपकमिंग सेल की डेट को लेकर जानकारी शेयर की है

9 अक्टूबर को शुरू होगी सेल

ई-कॉर्मस वेबसाइट ने अपकमिंग Big Billion Days Sale को लेकर एक डेडिकेटेड माइक्रो पेज क्रिएट किया है। यहां आने वाले दिनों में मिलने वाले ऑफर्स और डील्स रिवील किए जाएंगे। फिलहाल कंपनी ने इस अपकमिंग सेल में मिलने वाले बैंक ऑफर्स की घोषणा कर दी है। फ्लिपकार्ट प्लस और फ्लिपकार्ट ब्लैक यूजर्स के लिए यह सेल एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर को ही शुरू हो जाएगी।

Flipkart ने कंफर्म किया है कि इस सेल में Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। यही नहीं, सुपरमनी से प्रोडक्ट खरीदने पर भी हर ट्रांजैक्शन पर 10% का डिस्काउंट मिलेगा।

सेगमेंट की डील्स हुई रिवील

फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल के दौरान यूजर्स अलग-अलग सेगमेंट के एक्सक्लूसिव डिस्काउंट्स का भी लाभ ले सकेंगे। इस दौरान  “Price Crash”, “BBD Specials”, “Tick Tock Deals”, “Brand Hours”, “Double Discount” और “Rush Hours" जैसे सेगमेंट में अलग से डिस्काउंट का लाभ लिया जा सकता है। कंपनी ने हालांकि, किस प्रोडक्ट पर कितना डिस्काउंट मिलेगा इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी कंफर्म नहीं की है। आने वाले दिनों में पर्टिकुलर प्रोडक्ट पर मिलने वाली डील्स रिवील की जा सकती है।

पिछले साल सितंबर में शुरू हुई थी सेल

बता दें कि पिछले साल फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज फेस्टिव सीजन सेल की शुरुआत 23 सितंबर को हुई थी। फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक यूजर्स को सेल का एक्सेस 24 घंटे पहले मिल गया था। फ्लिपकार्ट पर आयोजित सेल में Apple, Samsung और Motorola जैसे ब्रांड्स के इस साल लॉन्च हुए फोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकेगा। स्मार्टफोन के अलावा PC, लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम को भी काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। यही नहीं, होम अप्लायंसेज और एक्सेसरीज को भी इस सेल में सस्ते में खरीदा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - OnePlus 16 भारत में नहीं होगा लॉन्च? OnePlus 16R बनेगा कंपनी का सबसे प्रीमियम डिवाइस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक