1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI से हो गई थी बड़ी चूक, फिर अचानक बदला फैसला, टीम इंडिया ने मार लिया मैदान

BCCI से हो गई थी बड़ी चूक, फिर अचानक बदला फैसला, टीम इंडिया ने मार लिया मैदान

 Published : Jun 10, 2026 11:48 am IST,  Updated : Jun 10, 2026 11:48 am IST

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के पहले मैच में भारत ए ने श्रीलंका ए को हरा दिया है। इस मैच में रुतुराज गायकवाड ने शानदार सेंचुरी लगाई। जो पहले टीम के स्क्वाड में ही शामिल नहीं किए गए थे।

ruturaj gaikwad- India TV Hindi
रुतुराज गायकवाड Image Source : AP

बीसीसीआई से एक बड़ी चूक हो गई थी, लेकिन इसके बाद फैसला बदला गया और जिस खिलाड़ी को पहले स्क्वाड में ही जगह नहीं मिली थी, उसी ने शतक ठोककर अपनी टीम को जीत दिला दी। जी हां, बात हो रही है ट्राई सीरीज की, जो इस वक्त श्रीलंक में खेली जा रही है। भारतीय ए और श्रीलंका ए के बीच पहला मुकाबला काफी रोचक रहा। रुतुराज गायकवाड ने इस मैच में शतक ठोका और टीम जीत दर्ज करने में कायमाब रहे। आपको जानकर हैरानी होगी कि गायकवाड पहले टीम में नहीं थे, बाद में उन्हें शामिल किया गया। 

रियान पराग की जगह रुतुराज गायकवाड को मिली टीम में जगह

श्रीलंका में इस वक्त त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसमें भारत और श्रीलंका के अलाव तीसरी टीम अफगानिस्तान की है। जब इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान बीसीसीआई ने किया था, तब तिलक वर्मा को कप्तान और रियान पराग को उपकप्तान बनाने का फैसला किया गया था। लेकिन सीरीज के आगाज से पहले ही रियान पराग हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इससे बाहर हो गए और इसके बाद रुतुराज गायकवाड को शामिल किया गया। जो खिलाड़ी टीम में ही नहीं था, उसकी अचानक वापसी कराई गई और उपकप्तान की जिम्मेदारी भी दे दी गई। 

रुतुराज गायकवाड ने ठोका शानदार शतक, तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी

जब भारतीय ए टीम श्रीलंका ए खिलाफ खेलने उतरी तो ना तो वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चला और ना ही दूसरे ओपनर प्रभसिमरन सिंह ही कुछ कर पाए। नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रुतुराज गायकवाड ने शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। गायकवाड ने इस मैच में 114 बॉल पर 101 रनों की शानदार पारी खेली। इसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे। यही वजह थी कि भारतीय टीम 50 ओवर में छह विकेट पर 277 रन बनाने में कामयाब रही। जब रुतुराज गायकवाड बल्लेबाजी के लिए उतरे, तब भारतीय टीम 16 रन पर दो विकेट गवां कर संघर्ष कर रही थी। गायकवाड और तिलक वर्मा ने टीम को संकट से निकाला। ​​कप्तान तिलक वर्मा ने भी 97 पर 60 रन की पारी खेली। इस दौरान दो चौके और एक छक्का उनके बल्ले से आया। 

एक ओवर में गिरे तीन विकेट, दो सफलताएं अरशद खान को मिलीं, गायकवाड ने किया एक रन आउट

श्रीलंका ए की टीम जब दिए गए लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी तो एक वक्त लग रहा था कि ये स्कोर कम पड़ जाएगा। आखिरी दो ओवर यानी 12 बॉल पर श्रीलंका को जीत के लिए केवल 10 रन चाहिए थे और तीन विकेट सुरक्षित थे। तभी कप्तान ने गेंदबाजी अरशद खान को सौंपी। इस ओवर में अरशद ने दो विकेट चटकाए और एक खिलाड़ी को रुतुराज गायकवाड ने जबरदस्त फुर्ती दिखाते हुए रन आउट कर दिया। यानी एक ही ओवर में तीन विकेट गिरने से भारत की ए टीम ने मैच 8 रन से अपने नाम कर लिया। यानी जो खिलाड़ी पहले स्क्वाड में नहीं था, उसने ना केवल शतक लगाया, बल्कि एक शानदार रन आउट करके टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। 

यह भी पढ़ें 

हार्दिक पांड्या के साथ हो गया फिर से खेल, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर

पाकिस्तान ने एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम का किया ऐलान, 30 साल के धाकड़ खिलाड़ी को बनाया कप्तान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल