1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या के साथ हो गया फिर से खेल, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर

हार्दिक पांड्या के साथ हो गया फिर से खेल, अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर

 Published : Jun 10, 2026 10:53 am IST,  Updated : Jun 10, 2026 10:53 am IST

हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। उनकी चोट सामने आई है। हालांकि बीसीसीआई की ओर से अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।

hardik pandya- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : GETTY

हार्दिक पांड्या के साथ लगता है कि फिर से खेल हो गया है। पता चला है कि वे अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। हालांकि अभी तक बीसीसीआई की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है। अभी एक ही दिन पहले जानकारी मिली थी कि वे पूरी तरह से फिट हैं और जल्द ही वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से जुड़ सकते हैं। अब खबर है कि हार्दिक की पुरानी चो​ट फिर से उभर आई है, इसलिए वे पूरी सीरीज मिस करने की दहलीज पर खड़े नजर आ रहे हैं। 

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू हो रही है वनडे सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला तीन ही दिन में खत्म हो गया था। जिसे टीम इंडिया ने पारी और 300 रन से अपने नाम किया था। अब वनडे सीरीज की बारी है, जिसका पहला मुकाबला 13 जून को खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम अभी तैयारी कर रही है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान बीसीसीआई की ओर से पहले ही कर दिया गया था। शुभमन गिल के हाथ में फिर से कप्तानी है। वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को शामिल तो किया गया, लेकिन एक शर्त लगा दी गई थी। बीसीसीआई ने साफ कहा था कि अगर ये दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से ठीक होंगे, तभी खेल पाएंगे। 

हार्दिक को क्वाड्रिसेप की चोट, ठीक होने में लगेगा वक्त

इस बीच मंगलवार यानी 9 जून को खबर आई कि हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा ने अपनी ​फिटनेस हासिल कर ली है और वे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हार्दिक ने दो जून को सीईओ को रिपोर्ट किया था। इसके बाद से लेकर अब तक वे वहीं थे। इसके अगले ही दिन यानी बुधवार 10 जून को फिर से खबर आई कि हार्दिक के खेलने को लेकर सस्पेंस हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि हार्दिक को क्वाड्रिसेप की चोट है जिसे ठीक होने में तीन हफ्ते का वक्त लग सकता है। यानी वे तीनों मैचों से बाहर हो सकते हैं। हालांकि अभी ​बीसीसीआई की ओर से अपडेट का इंतजार किया जा रहा है। 

विराट कोहली भी नहीं खेल पाएंगे वनडे सीरीज

इससे पहले विराट कोहली पहले ही सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके बारे में पहले ही खबर आ चुकी है। वे पहले टीम में शामिल किए गए थे, लेकिन इसके बाद पता चला कि वे भी भी चोटिल हैं और पूरी अफगानिस्तान सीरीज नहीं खेल पाएंगे। जसप्रीत बुमराह को पहले ही आराम दिया गया है। अब देखना है कि हार्दिक पांड्या को लेकर पक्की खबर कब तक आएगी। 

यह भी पढ़ें 

पाकिस्तान ने एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम का किया ऐलान, 30 साल के धाकड़ खिलाड़ी को बनाया कप्तान

ICC की पॉलिसी पर भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स, अफगानिस्तान से टेस्ट स्टेटस वापस लेने की वकालत की

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल