पेशाब का कलर बता सकता है आपकी सेहत का हाल, जानें किस रंग से मिलते हैं कौन से संकेत?
पेशाब का कलर बता सकता है आपकी सेहत का हाल, जानें किस रंग से मिलते हैं कौन से संकेत?
अगर आप अपने यूरिन का रंग ध्यान से देखें तो उससे यह पता कर सकते हैं कि आपका शरीर हेल्दी है या शरीर के अंदर कोई परेशानी चल रही है। चलिए हम आपको बताते हैं यूरिन के रंग से कैसे पता करें कि आप कितने हेल्दी हैं
Published : Jun 10, 2026 10:28 am IST, Updated : Jun 10, 2026 10:28 am IST
1/6Image Source : MAGNIFIC
अगर आप अपने यूरिन का रंग ध्यान से देखें तो उससे यह पता कर सकते हैं कि आपका शरीर हेल्दी है या शरीर के अंदर कोई परेशानी चल रही है। चलिए हम आपको बताते हैं यूरिन के रंग से कैसे पता करें कि आप कितने हेल्दी हैं
2/6Image Source : MAGNIFIC
साफ यूरिन: अगर आपका यूरिन बहुत ज़्यादा साफ है। अगर यह हमेशा एकदम साफ रहता है तो इसका मतलब है कि आप ओवर हाइड्रेटेड हैं यानी बहुत ज़्यादा पानी पी रहे हैं। इससे सोडियम और मिनिरल्स कम हो सकते हैं।
3/6Image Source : MAGNIFIC
हल्का पीला यूरिन: अगर आपका यूरिन न बहुत साफ न बहुत ज़्यादा डार्क यानी की हल्का पीला है तो यह नार्मल और हेल्दी होने का संकेत है। यूरिन का यह कलर टॉक्सिन्स को सही ढंग से शरीर से बाहर निकालने का संकेत देता है।
4/6Image Source : MAGNIFIC
डार्क पीला यूरिन: अगर आपका यूरिन डार्क है तो इसका मतलब है कि आपका शरीर डिहाइड्रेटेड है। यानी आपके शरीर में पानी की कमी है और आपको ज़्यादा पानी पीने की ज़रूरत है।
5/6Image Source : MAGNIFIC
ऑरेंज यूरिन: अगर आपके यूरिन का कलर ऑरेंज दिख रहा है तो इसका मतलब है कि आपके लिवर में कोई दिक्क्त है या दबाव होने की समस्या हो सकती है। अगर इसके साथ थकान या दूसरे लक्षण भी हों, तो इस पर ध्यान देना ज़रूरी है।
6/6Image Source : MAGNIFIC
लाल या गुलाबी यूरिन: अगर आपका यूरिन लाल या गुलाबी रंग का है तो यह किडनी की पथरी या पेशाब में खून आने का संकेत हो सकता है। ऐसा यूरिन होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए