1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL गॉल टेस्ट के चौथे दिन का खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया को आखिरी दिन जीत के लिए चाहिए 6 विकेट

IND vs SL गॉल टेस्ट के चौथे दिन का खेल हुआ खत्म, टीम इंडिया को आखिरी दिन जीत के लिए चाहिए 6 विकेट

 Written By: Vanson Soral
 Updated : Aug 18, 2026 06:17 pm IST

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंकाई टीम ने 372 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए थे।

भारत बनाम श्रीलंका,...- India TV Hindi
भारत बनाम श्रीलंका, गॉल टेस्ट मैच। Image Source : PTI

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल के मैदान पर खेले जा रहे दो टेस्ट मैच के पहले मुकाबले के चौथे दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंकाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए थे, जिसमें उनको चौथी पारी में जीत के लिए 372 रनों का टारगेट मिला है। चौथा दिन खत्म होने पर सोनल दिनुशा 25 और धनंजया डी सिल्वा 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं टीम इंडिया की तरफ से इस पारी में मानव सुथार ने 2 जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट हासिल किया है। वहीं अब सभी की नजरें इस टेस्ट मुकाबले के आखिरी दिन के खेल पर टिकी हुई हैं जिसमें टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए 6 विकेट और लेने हैं।

वहीं इससे पहले भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 200 रन के भीतर ऑलआउट हो गई। इस तरह श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का टारगेट मिला था। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने टीम इंडिया को दूसरी पारी में 193 रन के स्कोर पर समेट दिया। टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 44 रनों की पारी खेली। केएल राहुल ने 35 रनों का योगदान दिया। लंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपनी झोली में किए। प्रभाथ जयसूर्या ने 3 विकेट चटाकाए। वहीं, लाहिरू कुमारा को 2 सफलता मिली।

इससे पहले तीसरे दिन भारत ने मेजबान टीम को 284 रन पर समेटते हुए पहली पारी के आधार पर 178 रन की बढ़त हासिल की। भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन का स्कोर बनाया था। लंका की टीम पहली पारी में एक समय90 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन सोनल दिनुशा और टेस्ट टीम में वापसी कर रहे निरोशन डिकवेला ने शानदार साझेदारी कर भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं। दिनुशा ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया, जबकि डिकवेला ने 80 रन की शानदार पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 146 रन जोड़कर श्रीलंका को संकट से बाहर निकाला। हालांकि, साझेदारी टूटने के बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके और टीम की पारी 284 रन पर खत्म हो गई।

भारत की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 76 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। सुथार ने अपनी शानदार गेंदबाजी से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया और अहम मौकों पर टीम को सफलता दिलाई। अनुभवी रवींद्र जडेजा ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 57 रन देकर तीन विकेट झटके। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली। हालांकि, भारत श्रीलंका को फॉलोऑन देने की स्थिति में नहीं पहुंच सका और उसे अपनी दूसरी पारी खेलनी होगी।

Latest Cricket News

India vs Sri Lanka 1st Test match live Score Update

Auto Refresh
Refresh
  • 6:17 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    चौथे दिन का खेल हुआ खत्म

    भारत और श्रीलंका के बीच में गॉल के स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले का चौथा दिन खत्म हो गया है जिसमें मेजबान श्रीलंकाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में 372 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 84 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा दिए हैं। दिन का खेल खत्म होने पर धनंजया डी सिल्वा 31 और सोनल दिनुशा 25 रन बनाकर खेल रहे थे।

  • 5:39 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    श्रीलंका ने 27 ओवर्स में बनाए 62 रन

    गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन श्रीलंकाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में 372 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 27 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। धनंजया डी सिल्वा 25 और सोनल दिनुशा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 5:14 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    लाहिरू उडारा 16 के निजी स्कोर पर लौटे पवेलियन

    भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन श्रीलंका की टीम ने 372 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में 47 के स्कोर पर चौथा विकेट लाहिरू उडारा के रूप में गंवा दिया है जो मानव सुथार की गेंद पर 16 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। 

  • 4:47 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    श्रीलंका ने 16 ओवर्स में बनाए 34 रन

    भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच में 372 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए चौथे दिन के खेल में श्रीलंकाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 34 रन बना लिए हैं, जिसमें धनंजया डी सिल्वा 7 और लाहिरु उडारा 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

  • 4:23 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    कामेंदु मेंडिस को प्रसिद्ध कृष्णा ने भेजा पवेलियन

    श्रीलंकाई टीम ने गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 372 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 21 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट कामेंदु मेंडिस के रूप में गंवा दिया है जो 2 के निजी स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर धनंजया डी सिल्वा उतरे हैं।

  • 4:04 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    श्रीलंका ने 14 के स्कोर पर गंवाया दूसरा विकेट

    भारतीय टीम के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन 372 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मेजबान श्रीलंकाई टीम ने 14 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट पासिंदु सूरियाबंदारा के रूप में गंवा दिया है, जो गोल्डन डक पर मानव सुथार की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं।

  • 3:59 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    निशान मदुशका 6 रन बनाकर हुए आउट

    गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम के खिलाफ 372 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में पहला विकेट 13 के स्कोर पर निशान मदुशका के रूप में गंवा दिया है, जो 6 के निजी स्कोर पर मोहम्मद सिराज का शिकार बने।

  • 3:52 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    श्रीलंका ने 5 ओवर्स में बनाए 9 रन

    गॉल टेस्ट मैच में श्रीलंकाई टीम को चौथी पारी में 372 रनों का टारगेट मिला है, जिसका पीछा करते हुए उन्होंने चौथे दिन के खेल में आखिरी सेशन में 5 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 9 रन बना लिए थे। निशान मदुशका 6 और लाहिरु उडारा एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 3:34 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी

    भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन बारिश रुकने के बाद अब खेल दुबारा शुरू हो चुका है जिसमें श्रीलंकाई टीम की ओपनिंग जोड़ी निशान मदुशका और लाहिरू उडारा मैदान पर बल्लेबाजी करने उतर आए हैं। श्रीलंकाई टीम को इस मुकाबले में 372 रनों का टारगेट मिला है।

  • 3:17 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    3:30 बजे से होगे मुकाबले की शुरुआत

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन बारिश के खलल की वजह से दूसरे सेशन के बाद खेल को रोक दिया गया था, जिसमें अब बारिश रुकने के बाद भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर फिर से खेल की शुरुआत होगी।

  • 3:10 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बारिश रुकी, खेल जल्द शुरू होने की उम्मीद

    गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन दूसरे सेशन में भारतीय टीम की दूसरी पारी 193 रनों पर सिमटने के बाद बारिश के चलते खेल को रोक दिया गया था, जिसके बाद अब बारिश रुकने के बाद मैदान से सभी कवर्स को हटा दिया गया है और खेल जल्द ही दुबारा शुरू होने की उम्मीद है।

  • 3:08 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बारिश के चलते खेल को रोका गया

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 193 रनों पर सिमट गई है, जिसके बाद अब श्रीलंका को मुकाबला जीतने के लिए 372 रनों का टारगेट मिला है। वहीं टीम इंडिया की पारी सिमटने के साथ ही बारिश आने की वजह से खेल शुरू नहीं हो सका है।

  • 2:48 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    टी ब्रेक के साथ बारिश का आगाज

    टीम इंडिया की दूसरी पारी सिमटने के साथ ही टी ब्रेक का ऐलान हो गया है। इस बीच बारिश का भी मैदान पर आगमन हो गया है। पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है।

  • 2:34 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    भारतीय टीम 193 रन पर ऑलआउट

    भारतीय टीम दूसरी पारी में 193 रनों पर सिमट गई है। इस तरह टीम इंडिया ने लंका को जीत के लिए 372 रनों का टारगेट दिया है। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए।

  • 2:25 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    टीम इंडिया ऑलआउट के करीब

    टीम इंडिया ऑलआउट से अब सिर्फ 1 विकेट दूर है। कुलदीप यादव को जयसूर्या ने आउट कर दिया है। कुलदीप सिर्फ 5 रन बना सके। भारत का लोअर ऑर्डर अचानक लड़खड़ा गया है। भारत की लीड 368 रन हो चुकी है।

  • 2:18 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    8 विकेट डाउन

    मानव सुथार भी 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। इस तरह टीम इंडिया को 8वां झटका लग गया है। असिथा फर्नांडो को मिली तीसरी सफलता। भारतीय टीम अब ऑलआउट के करीब पहुंच गई है।

  • 2:13 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    जडेजा सस्ते में आउट

    रवींद्र जडेजा एक बार फिर बल्ले से फेल हो गए। जडेजा सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें लाहिरू कुमारा ने अपना शिकार बनाया। इस तरह टीम इंडिया के 7 विकेट गिर चुके हैं। भारतीय टीम की बढ़त 350 के पार जा चुकी है।

  • 1:46 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    छठा विकेट गिरा

    ऋषभ पंत अर्धशतक बनाकर आउट हो गए हैं। पंत को लाहिरू कुमारा ने अपना शिकार बनाया। पंत 66 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस तरह भारत को छठा झटका लग गया है।

  • 1:26 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पंत ने जड़ा अर्धशतक

    टीम इंडिया का दूसरी पारी में स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। वहीं, ऋषभ पंत ने छक्के से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये पंत के टेस्ट करियर का 100वां छक्का है। 

  • 1:03 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    लीड 300 के पार

    भारतीय टीम की बढ़त 300 के पार चली गई है। जडेजा और पंत अब पारी को संभालने में लगे हैं। पंत 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। जडेजा ने भी अपना खाता खोल लिया है।

  • 12:53 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    जुरेल सस्ते में आउट

    ध्रुव जुरेल सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। इसके साथ ही भारत की आधी टीम आउट हो गई है। 120 रन के स्कोर पर भारत का 5वां विकेट गिर गया है। जुरेल को असिथा फर्नांडो ने अपना शिकार बनाया। 

  • 12:47 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    दूसरे सेशन का आगाज

    दूसरे सेशन के खेल का आगाज हो गया है। ऋषभ पंत और जुरेल एक बार फिर एक्शन में हैं। लंका को 5वें विकेट की तलाश है। 

  • 12:14 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    लंच का ऐलान

  • 12:05 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पहला सेशन समाप्त

    29वें ओवर की समाप्ति के साथ ही लंच ब्रेक का ऐलान हो गया है। पहले सेशन में भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 116 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत 21 और ध्रुव जुरेल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की लीड 294 रन हो गई है।

  • 11:56 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    भारत को लगा चौथा झटका

    लंच से पहले भारत को एक और बड़ा झटका लग गया है। पहली पारी के शतकवीर देवदत्त पडिक्कल पवेलियन लौट गए हैं। पडिक्कल अपने अर्धशतक से 6 रन दूर रह गए। केशरा नुवानथा ने लंका को चौथी सफलता दिलाई।

  • 11:56 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    भारत को लगा चौथा झटका

    लंच से पहले भारत को एक और बड़ा झटका लग गया है। पहली पारी के शतकवीर देवदत्त पडिक्कल पवेलियन लौट गए हैं। पडिक्कल अपने अर्धशतक से 6 रन दूर रह गए। केशरा नुवानथा ने लंका को चौथी सफलता दिलाई।

  • 11:46 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    100 रन के पार टीम इंडिया

    ऋषभ पंत ने 26वें ओवर की 5वीं गेंद पर चौका जड़ते हुए टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया है। पडिक्कल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 22 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। पडिक्कल अपने अर्धशतक से सिर्फ 6 रन दूर हैं।

  • 11:24 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    गिल सस्ते में आउट

    कप्तान शुभमन गिल सस्ते में आउट हो गए हैं। प्रभाथ जयसूर्या ने गिल को अपना शिकार बनाया है। गिल सिर्फ 8 रन बना सके। अब भारतीय टीम की बल्लेबाजी मुश्किल में नजर आ रही है।

  • 11:07 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    भारत की बढ़त 250 के पार

    17 ओवर की समाप्ति तक टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 77 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। गिल 5 और पडिक्कल 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की लीड 250 के पार पहुंच गई है।

  • 10:58 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    केएल राहुल आउट

    भारत को दूसरा झटका लगा है। केएल राहुल आउट हो गए हैं। वे 47 बॉल में केवल 35 ही रन बना सके। भारत का स्कोर अब 65 रन हो गया है और लीड 243 रनों की हो चुकी है। अब देवदत्त पडिक्कल का साथ देने के लिए शुभमन गिल आए हैं।

  • 10:32 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    10 ओवर समाप्त

    भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 10 ओवर खेल लिए हैं। इस दौरान स्कोरबोर्ड पर 40 रन लग चुके हैं। हालांकि, एक विकेट का नुकसान भी हुआ है। भारत की लीड अब 218 रन की हो गई है।

  • 10:17 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    भारत की लीड 200 के करीब

    6 ओवर की समाप्ति के बाद टीम इंडिया का स्कोर -18/1. पडिक्कल 11 और केएल 4 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया की बढ़त 200 रन के करीब पहुंच गई है। 

  • 10:02 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    3 ओवर समाप्त

    पहला विकेट गिरने के बाद देवदत्त पडिक्कल सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का साथ देने के लिए आए हैं। पडिक्कल आते ही तेजी से रन बटोरने में जुट गए हैं। लंका के गेंदबाज भारतीय टीम को घेरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 3 ओवर में टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 12 रन स्करबोर्ड पर लगा दिए हैं। टीम इंडिया की लीड 190 रनों की हो गई है।

  • 9:48 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    जायसवाल डक पर आउट

    दिन के पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल पवेलियन लौट गए हैं। जायसवाल अपना खाता भी नहीं खोल सके। ओवर की तीसरी गेंद पर असिथा फर्नांडो ने जायसवाल को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

  • 9:44 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    चौथे दिन के खेल का आगाज

    केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी दूसरी पारी के लिए मैदान में उतर गई है। असिथा फर्नांडो दिन का पहला ओवर फेंकने के लिए तैयार हैं।

  • 9:29 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    जल्दी स्टार्ट हो सकता है खेल

    भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करेगी। खराब मौसम के कारण हुए समय के नुकसान को देखते हुए चौथे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 बजे से शुरू होने की उम्मीद है।

  • 9:23 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    चौथे दिन पर टिकी निगाहें

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। चौथे दिन टीम इंडिया की नजरें गॉल टेस्ट पर शिकंजा कसने पर होंगी। पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय बल्लेबाज अब दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे। सलामी बल्लेबाजों की शुरुआत अच्छी रहती है तो भारत श्रीलंका के सामने मजबूत लक्ष्य रखने की दिशा में तेजी से बढ़ सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल