शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स-ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म अब तक 136 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने रिलीज़ के पांचवे दिन ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले ली थी। इस खुशी में कियारा के पेरेंट्स ने उन्हें सरप्राइज़ दिया।
कियारा के पेरेंट्स ने एक उन्हें एक केक दिया, जिसमें 'कबीर सिंह' का पोस्टर बना था। कियारा ये केक काटते हुए बहुत खुश नज़र आईं।
Kiara Advani's parents gave her surprise
फिल्म में कियारा, प्रीति के रोल में हैं। फिल्म में उन्हें और शाहिद दोनों को ही पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म तेलुगू हिट 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है। दोनों ही फिल्मों को संदीप वंगा रेड्डी ने डायरेक्ट किया है।
कियारा नेटफ्लिक्स की फिल्म 'गिल्टी' में लीड रोल में नज़र आएंगी। करण जौहर ने कियारा का पहला लुक भी शेयर किया है।