1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kabir Singh Box Office Collection Day 7: शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी की फिल्म का बॉक्स-ऑफिस पर जादू बरकरार, अब तक कमाए इतने

Kabir Singh Box Office Collection Day 7: शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी की फिल्म का बॉक्स-ऑफिस पर जादू बरकरार, अब तक कमाए इतने

 Published : Jun 28, 2019 11:40 am IST,  Updated : Jun 28, 2019 12:13 pm IST

Kabir Singh Box Office Collection Day7: शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही। रिलीज़ के 5 दिनों के अंदर 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बाद ये फिल्म तेजी से 150 करोड़ रुपये के क्लब की तरफ बढ़ रही है।

Kabir Singh Box Office Collection Day 7- India TV Hindi
Kabir Singh Box Office Collection Day 7 Image Source : INSTAGRAM

Kabir Singh Box Office Collection Day 7: शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही। रिलीज़ के 5 दिनों के अंदर 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के बाद ये फिल्म तेजी से 150 करोड़ रुपये के क्लब की तरफ बढ़ रही है।

फिल्म भारत के 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई है। फिल्म ने बुधवार को 15.91 करोड़ रुपये कमाए थे तो गुरुवार को भी फिल्म की कमाई अच्छी रही।

फिल्म ने गुरुवार को करीब 13.61 करोड़ रुपये कमाए हैं और इस तरह 7 दिनों में फिल्म ने लगभग 134.42 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।

फिल्म 21 जून को रिलीज़ हुई थी। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया था कि फिल्म ने बुधवार तक कितने की कमाई की थी। फिल्म ने शुक्रवार को 20.20 करोड़ रुपये , शनिवार को 22.71 करोड़ रुपये , रविवार को 27.91 करोड़ रुपये , सोमवार को 17.54 करोड़ रुपये, मंगलवार को 16.53 करोड़ रुपये  और बुधवार को 15.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

इस फिल्म पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है। फिल्म के हीरो कबीर सिंह के कैरेक्टर पर लोग सवाल उठा रहे हैं। उसका अपनी गर्लफ्रेंड और मेड आदि के साथ जो व्यवहार है वो लोगों को हजम नहीं हो रहा है। लोग इस फिल्म को घोर महिला विरोधी बता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस फिल्म के किरदार को महज एक किरदार की तरह देखने को कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि कबीर सिंह एक आम लड़का है जो एंगर मैनेजमेंट से जूझ रहा है। ऐसे में उसे जज करना ठीक नहीं है।

Movie Review Kabir Singh:

 

संदीप वांगा रेड्डी की तेलुगू फ़िल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के रीमेक ‘कबीर सिंह’(Kabir Singh) में शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) ने जो काम किया है इसे उनका अब तक का बेस्ट काम कह सकते हैं। संदीप रेड्डी ने ही अर्जुन रेड्डी का निर्देशन किया था और बहुत अच्छी बात है उन्होंने ही इस फ़िल्म को निर्देशित किया है क्योंकि कबीर सिंह का जो जुनून है वो परदे पर कोई और प्रस्तुत कर ही नहीं सकता है। ख़ासकर दिल टूटने वाले सीन को जिस तरह उन्होंने लिखा है वो परदे पर साफ़ नज़र आता है, तीन घंटे लम्बी फ़िल्म कैसे निकल जाती है आपको पता ही नहीं चलता है।

Also Read:

करण जौहर ने शेयर की रणवीर सिंह-जोया अख्तर की सेल्फी, गली बॉय की आई याद

जाह्नवी कपूर छोटी बहन खुशी कपूर और अपने दोस्तों के साथ पहाड़ों में मना रहीं छुट्टियां, देखें Photos

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की न्यूयॉर्क हॉलिडे की तस्वीरें वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन