1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के गाने ने मचाया धमाल, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया गाना

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के गाने ने मचाया धमाल, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया गाना

 Published : Jun 27, 2019 06:11 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 06:11 pm IST

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के गानों को उनके फैन्स खूब पसंद करते हैं।

पवन सिंह- India TV Hindi
पवन सिंह

नई दिल्ली: 'लॉलीपॉप लागेलू (Lollypop Lagelu)' जैसे सुपरहिट भोजपुरी गाने देने वाले भोजपुरी सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) के गाने खूब पसंद किए जाते हैं। पवन सिंह (Pawan Singh) का कोई भी भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) रिलीज होता है वो जबरदस्त तरीके से वायरल हो जाता है। लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। पवन सिंह का एक और गाना खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर ये गाना छाया हुआ है और फैंस भी इस गाने को खूब प्यार दे रहे हैं। पवन सिंह का यह गाना साल 2017 का है, जो लगातार यूट्यूब पर छाया हुआ है। फिल्म सत्या के इस गाने के बोल हैं 'मुंहवा ओढ़नी से बांध के (Muhawa Odhani Se Bandh Ke)। सिंगर पवन सिंह ने इस गाने को अपने अंदाज में गाया है, इसे अब तक यूट्यूब पर 2 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

पवन सिंह (Pawan Singh) के गाए इस गाने के बोल लिखे हैं अरुण बिहारी ने। इस गाने में पवन अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। गाने में पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी प्रेमिका से कह रहे हैं कि मैं तुम्हारी सारी बात मानूंगा बस तुम चेहरे पर दुपट्टा बांधकर मत आना। क्योंकि अगर तुम दुपट्टा बांधकर आओगी तो तुम्हें पहचानने में मुझे दिक्कत होगी। उन्हें भरोसा है कि उनकी प्रेमिका मान जाएगी। यहां देखिए गाना-

 पवन सिंह (Pawan Singh) की फिल्म 'क्रैक फाइटर' (Crack Fighter) हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। 

Also Read:

First look: विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रोल में आएंगे नज़र, मेघना गुलजार करेंगी डायरेक्ट

दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन की एंट्री, इस एक्ट्रेस के साथ आएंगे नज़र

एक्ट्रेस-डायरेक्टर विजया निर्मला का 73 साल की उम्र में निधन

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन