1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Bullet Par Baitha: खेसारी लाल यादव और शुभी शर्मा का गाना खूब हो रहा है वायरल

Bullet Par Baitha: खेसारी लाल यादव और शुभी शर्मा का गाना खूब हो रहा है वायरल

 Published : Jun 25, 2019 03:37 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 03:37 pm IST

 खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) का गाना  बुलेट पर बैठा (Bullet Par Baitha) खूब सुना जा रहा है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और शुभी शर्मा (Shubhi Sharma)- India TV Hindi
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और शुभी शर्मा (Shubhi Sharma)  

मुंबई: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) का गाना बुलेट पर बैठा (Bullet Par Baitha) यूट्यूब पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में खेसारी लाल यादव उनकी प्रेमिका बनी शुभी को खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर परेशान कर रहे हैं। हालांकि गाना खत्म होते-होते शुभी को भी खेसारी पर प्यार आ जाता है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने ही आवाज दी है। गाने को कम्पोज किया है मधुकर आनंद ने और लिखा है जय आजाद सिंह ने।

बुलेट पर बैठा (Bullet Par Baitha) गाना फिल्म आतंकवादी (Aatankwadi) फिल्म का है। यह गाना तो पसंद किया ही जा रहा है इस फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इस फिल्म में खेसारी और शुभी के अलावा शेफाली, अवधेश मिश्रा और मनोज टाइगर जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। यह कहानी एक ऐसे इंसान की है जो आतंकवादी से लड़ता है और देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा देता है।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाते हैं। उनके गाने रिलीज होते ही सुपरहिट हो जाते हैं। शुभी शर्मा ने भी बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली है। बहुत कम समय में लोग उन्हें जानने लगे हैं। खबर है कि शुभी अब सिंगिंग की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं। भोजपुरी के सारे कलाकार ज्यादातर सिंगर और एक्टर दोनों होते हैं। आम्रपाली दुबे से लेकर अक्षरा सिंह जैसी तमाम एक्ट्रेसेस खुद गाना भी गाती हैं। अब शुभी भी सिंगिंग डेब्यू के लिए तैयार हैं, उन्होंने अपना एल्बम भी रिकॉर्ड कर लिया है।

शुभी ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा- सावन के मौके पर ये एल्बम रिलीज होगा। जिस तरह अक्षरा सिंह रुक-रुककर अपना एल्बम रिलीज करती हैं वैसे ही मैं भी करूंगी। अक्षरा की तरह मेरी आवाज बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन मैंने कोशिश की है।

भोजपुरी की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह ने साथ में किया धमाकेदार डांस, अभी देखिए Video

रानी चटर्जी से लेकर अक्षरा सिंह तक, ये हैं भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन