1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. अरविंद अकेला की भोजपुरी फिल्म 'राज तिलक' 12 जुलाई को होगी रिलीज

अरविंद अकेला की भोजपुरी फिल्म 'राज तिलक' 12 जुलाई को होगी रिलीज

 Written By: IANS
 Published : Jun 26, 2019 04:47 pm IST,  Updated : Jun 26, 2019 04:47 pm IST

भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म 'राज तिलक' 12 जुलाई को रिलीज होगी। यह फिल्म सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक ड्रामा पर आधारित है।

Rajtilak- India TV Hindi
Rajtilak

भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू की बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म 'राज तिलक' 12 जुलाई को रिलीज होगी। बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म को रिलीज करने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। फिल्म के निर्माता प्रदीप शर्मा की मानें तो यह फिल्म सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक ड्रामा पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया है।

फिल्म 'राज तिलक' के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। भोजपुरिया दर्शकों को कल्लू की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 

फिल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा ने कहा, "यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म किसी को निराश नहीं करेगी। 'राज तिलक' भोजपुरी सिनेमा की समृद्धि को आगे बढ़ाएगी।"

इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू के अलावा अवधेश मिश्रा, सोनालिका, ज्योति पांडेय, अनिता रावत, पप्पू यादव, अरुण सिंह नजर आएंगे।

फिल्म का ट्रेलर:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन