1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी कपूर छोटी बहन खुशी कपूर और अपने दोस्तों के साथ पहाड़ों में मना रहीं छुट्टियां, देखें Photos

जाह्नवी कपूर छोटी बहन खुशी कपूर और अपने दोस्तों के साथ पहाड़ों में मना रहीं छुट्टियां, देखें Photos

 Published : Jun 28, 2019 07:40 am IST,  Updated : Jun 28, 2019 12:11 pm IST

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी छोटी बहन खुशी कपूर और अपनी गर्ल गैंग के साथ पहाड़ों में छुट्टियां मना रही हैं।

  Janhvi Kapoor,  Khushi Kapoor- India TV Hindi
Janhvi Kapoor,  Khushi Kapoor Image Source : INSTAGRAM

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी छोटी बहन खुशी कपूर और अपनी गर्ल गैंग के साथ पहाड़ों में छुट्टियां मना रही हैं। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर हॉलिडे की कई तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वो पेड़ पर बैठी नज़र आ रही हैं।

जाह्नवी ने खुशी के साथ कुछ सेल्फी भी शेयर की है।

जाह्नवी फिलहाल राजकुमार राव के साथ 'रूहीअफ्जा' की शूटिंग कर रही हैं, जो अगले साल 20 मार्च को रिलीज़ होगी। इसके अलावा वो गुंजन सक्सेना की बायोपिक 'कारगिल गर्ल' की भी शूटिंग कर रही हैं। गुरुवार को करण जौहर ने अनाउंस किया कि जाह्नवी 'दोस्ताना 2' का भी हिस्सा हैं, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन हैं। इसके अलावा वो करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर के साथ नज़र आएंगी।

जाह्नवी ने पिछले साल 'धड़क' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर थे। जाह्नवी और ईशान के अफेयर के चर्चे भी इन दिनों बहुत हैं। जाह्नवी को जहां एक के बाद एक कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं, वहीं खुशी एक्टिंग की पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क जाएंगी।

Also Read:

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की न्यूयॉर्क हॉलिडे की तस्वीरें वायरल

मुंबई पुलिस ने आदित्य पंचोली के खिलाफ दर्ज किया रेप का मामला

प्रियंका चोपड़ा को पानी में गिरने से बचाया निक जोनस ने, वीडियो हुआ वायरलमलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की न्यूयॉर्क हॉलिडे की तस्वीरें वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन