ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। इलाज करवा रहे ऋषि कपूर जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'झूठा कहीं का' 19 जुलाई को रिलीज होने जा रही है।
Related Stories
ट्रेड एनालिसट तरण आदर्श ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया- ऋषि कपूर बॉलीवुड में 19 जुलाई को वापसी कर रहे हैं। फिल्म झूठा कहीं का में ओमकार कपूर, सनी सिंह, जिम्मी शेरगिल, मनोज जोशी और लिलेटे दुबे अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को समीप कांग ने डायरेक्ट किया है।
झूठा कहीं का फिल्म दो लड़कों की कहानी है जो हायर स्टडी के लिए मॉरिशियस जाते हैं। उन्हें वहां इतना मजा आने लगता है कि वह अपने घर वापिस नहीं आना चाहते हैं। ऋषि कपूर फिल्म में ओमकार के पिता का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। वह अपने बेटे से मिलने मॉरिशियस जाते हैं और उनका लाइफस्टाइल देखकर चौंक जाते हैं।
फिल्म का टाइटल ऋषि कपूर की 1979 में आई फिल्म 'झूठा कहीं का' से लिया गया है। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ नीतू कपूर भी नजर आईं थी।
Also Read:
Film चुनने में कमजोर निकला ये एक्टर, Kabir Singh छोड़ शाहिद कपूर को दिया तोहफा
Kabir Singh में शाहिद से पिटने वाली नौकरानी की Real Pic देखकर कहेंगे ये तो हीरोइन है...