शाहिद कपूर (Shahid kapoor) और कियारा आडवाणी (kiara advani ) की फिल्म कबीर सिंह (kabir Singh) इन दिनों Box Offce पर धमाल मचा रही है। ये फिल्म शाहिद कपूर के फिल्म की पहली सौ करोड़ी बन गई है। आपने फिल्म देखी होगी तो शाहिद के हाथों पिटते पिटते बची नौकरानी को भी देखा होगा। शराब का गिलास टूटने पर कैसे शाहिद कपूर उस पर झपटते हैं औऱ कैसे वो जान बचाकर भागती है। ये देखकर आपकी हंसी छूटी होगी। लेकिन इस नौकरानी की असल तस्वीर देख लेंगे तो आप हंसना भूल जाएंगे और आपको झटका लगेगा कि इस हीरोइन को नौकरानी बनाया था।
Related Stories
जी हां, कबीर सिंह में नौकरानी का छोटा सा रोल किया है एक्ट्रेस वनिता खराट ने। फिल्म में नौकरानी के रोल में उन्हें जितना मोटा और देसी दिखाया गया है, असल में वनिता उतनी ही स्लिम और मॉर्डन हैं।
वनिता की ओरिजिनल फोटो जब सोशल मीडिया पर आई तो लोगों को अहसास हुआ कि वनिता को और अच्छा रोल मिल सकता था और वो वाकई अच्छी एक्टिंग भी कर लेंगी क्योंकि एक एक्ट्रेस जब नौकरानी का चेलेंजिंग रोल स्वीकार करे तो समझ लेना चाहिए कि वो किसी भी रोल की चुनौती ले सकती है।
Also Read:
First look: विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रोल में आएंगे नज़र, मेघना गुलजार करेंगी डायरेक्ट
दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन की एंट्री, इस एक्ट्रेस के साथ आएंगे नज़र
एक्ट्रेस-डायरेक्टर विजया निर्मला का 73 साल की उम्र में निधन