1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 'कबीर सिंह' हिट होते ही लाखों का बैग लेकर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई कियारा आडवाणी, सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल

'कबीर सिंह' हिट होते ही लाखों का बैग लेकर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई कियारा आडवाणी, सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jun 27, 2019 11:35 am IST,  Updated : Jun 27, 2019 11:35 am IST

कियारा एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट हुई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

Kiara advani- India TV Hindi
Kiara advani Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। अभी तक यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। कियारा और शाहिद कपूर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा रही हैं। इसी बीच कियारा एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट हुई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

कियारा के लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर का खूबूसरत जंपसूट पहना हुआ था। इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों की पौनी बनाई हुई थी।

वहीं ब्लैक शेड्स के साथ पीच कलर के फुटवियर पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ उन्होंने बड़ा सा बैग कैरी किया हुआ था। जो कि चर्चा में आ गया है।

कियारा ने ब्लैक और व्हाइट कलर का Christian Dior ब्रांड का बैग लिया हुआ था। जिसकी कीमत $2,700.00 यानी करीब 1 लाख 87 हजार रुपए का है।

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' ब्लॉकबस्टर हो गई है। फिल्म ने 6 दिन में 120.81 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म 21 जून को रिलीज़ हुई थी और इसे क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल