1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बताई ये बात

कियारा आडवाणी ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बताई ये बात

सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।

kiara- India TV Hindi
kiara

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में सुशांत के साथ काम करने को लेकर उन्होंने उनकी काफी प्रशंसा की है। कियारा का कहना है कि सुशांत एक बेहद शानदार कलाकार हैं।

इसे भी पढ़े:-

कियारा ने एक बयान में कहा, "सुशांत एक बेहद शानदार अभिनेता हैं। पहले वह बेहद संकोची नजर आते हैं, लेकिन बाद में स्क्रीन पर खुलकर शानदार अभिनय करते हैं। व्यक्तिगत रूप से मुझे लगा कि हमारे दृश्य बेहद उभरकर आए हैं। निश्चित तौर पर उनके भीतर एक ऊर्जा है जो समान रूप से अच्छी प्रतिक्रिया के लिए प्रेरित करती है।"

kiara

कियारा ने कहा कि वह भविष्य में भी सुशांत के साथ काम करना पसंद करेंगी। नीरज पांडे निर्देशन में बनी फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है।

फिल्म में सुशांत, धोनी का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की है। फिल्म में उन्होंने अपने किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारने के लिए धोनी का लुक भी अपनाया है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसके बाद से ही दर्शकों में फिल्म देखने के लिए काफी उत्सुकता बढ़ गई है।

Latest Bollywood News