A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दूसरा बेबी' पैदा करने के लिए जानिए क्या रखी ट्विंकल ने अक्षय के सामने शर्त

'दूसरा बेबी' पैदा करने के लिए जानिए क्या रखी ट्विंकल ने अक्षय के सामने शर्त

जल्द ही कॉफी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना नजर आने वाली है। जिसमें करण जौहर से बातचीज की कुछ बातें वीडियों के तौर पर 'स्टार वर्ड' ने जारी किया है। इस वीडियो में करण कुछ ऐसा सवाल करते है..

akshay- India TV Hindi
akshay

नई दिल्ली: जल्द ही कॉफी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना नजर आने वाली है। जिसमें करण जौहर से बातचीज की कुछ बातें वीडियों के तौर पर 'स्टार वर्ड' ने जारी किया है। इस वीडियो में करण कुछ ऐसा सवाल करते है जिसका ट्विंकल का जवाब सुन अक्षय शर्म से लाल हो जाते है।

इस प्रोमो को अक्षय ट्विंकल के आगे बोल ही नहीं पा रहे है। बस ट्विंकल धड़ाधड़ जवाब देती चली जा रही है। ऐसे सवाल में ट्विंकल जवाब देती नजर आ रही है कि मैंने अक्षय से कहा था कि जब तक वह सेंसीबल फिल्में करना शुरू नहीं करेंगे, मैं दूसरे बच्चे के बारे में नहीं सोचूंगी।' इस पर अक्षय कहते हैं, 'मैं बता नहीं सकता कि मुझे क्या-क्या करना पड़ा।'

इसके बाद करण ने पूछा कि अक्षय के पास ऐसा क्या है तो कि ‘तीनों खानों’ के पास नहीं है। तो इसमें टविंकल कहती है कि, 'कुछ और इंच'। इसके साथ ही टविंकल अपनी बात पर सफाई देते हुए बोली कि ‘मेरा मतलब उनकी ऊंचाई से था। आप हर चीज को गलत तरीके से क्यों लेते है’। यह सुनकर अक्षय शर्म से लाल हो जाते है।

आपको बता दें कि कॉफी विद करण का ये पांचवा सीजन है। इसके पहले एपिसोड में शाहरुख और अलिया भट्ट आए थ। जिसमें उन्होंने खुब मस्ती की थी। अब दूसरे एपिसोड में अक्षय और ट्विंकल खन्ना आ रहे है। इस एपिसोड का प्रोमो देखकर लगता है कि यह एपिसोज बहुत मजेदार होगा।  

 

Latest Bollywood News