1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी की उड़ी खबरों को लेकर तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान

बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी की उड़ी खबरों को लेकर तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान

 Published : Nov 08, 2016 01:18 pm IST,  Updated : Nov 08, 2016 01:19 pm IST

बिपाशा ने प्रेग्नेंसी से संबंधित खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, 'मेरी लोगों से अपील है कि हमारे जीवन के इस बड़े फैसले को सिर्फ हम पर छोड़ दें। मेरी प्रेग्नेंसी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। पता नहीं ऐसी अफवाह कौन फैला रहा है।'

karan and bipasha- India TV Hindi
karan and bipasha

नई दिल्ली: इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होने की खबरें काफी चर्चा में है। एक इंग्लिश वेबसाइट ने लिखा था कि करण सिह ग्रोवर पिछले कई महीनों से बिपाशा को लेकर गाइनोकॉलजिस्ट के पास चक्कर लगा रहे है। जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों जल्द ही कोई खुशखबरी देने वाले है।

PICS: कुछ ऐसा रहा बिपाशा का पहला करवा चौथ, ये अभिनेत्रियां भी नहीं रहीं पीछे

बिपाशा ने प्रेग्नेंसी से संबंधित खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, 'मेरी लोगों से अपील है कि हमारे जीवन के इस बड़े फैसले को सिर्फ हम पर छोड़ दें। मेरी प्रेग्नेंसी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। पता नहीं ऐसी अफवाह कौन फैला रहा है।'

आपको बता दें कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा की शादी के लगभग छह माह ही हुए है। इन दोनों की नजदीकियां 'अलोन' फिल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ी थी। करीब एक साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों 30 अप्रैल 2016 को परिणय सूत्र में बंध गए।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन