1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑकलैंड वनडे में सिर्फ 2 विकेट लेकर अंशुल कंबोज ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, बुमराह के साथ बने खास क्लब का हिस्सा

ऑकलैंड वनडे में सिर्फ 2 विकेट लेकर अंशुल कंबोज ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, बुमराह के साथ बने खास क्लब का हिस्सा

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Nov 05, 2026 09:31 am IST,  Updated : Nov 05, 2026 09:31 am IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें 2 विकेट लेने वाले अंशुल कंबोज प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे।

Anshul Kamboj- India TV Hindi
अंशुल कंबोज Image Source : PTI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में 4 नवंबर को खेला गया जिसको शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया डकवर्थ लुईस नियमानुसार 5 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। कप्तान गिल ने इस मुकाबले में हालात को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग 11 में चार प्रमुख तेज गेंदबाजों को शामिल किया था, जिसमें सभी का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार देखने को मिला। इसमें सबसे ज्यादा 4 विकेट जहां अर्शदीप सिंह ने हासिल किए तो वहीं गुरनूर बरार तीन विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे लेकिन इन दोनों को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला और सिर्फ 2 विकेट लेने वाले अंशुल कंबोज यह अवॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे जिसके साथ ही वह जसप्रीत बुमराह के साथ एक खास क्लब का भी हिस्सा बन गए।

कंबोज ने अपने करियर के दूसरे वनडे में जीता पहला POTM अवॉर्ड

अंशुल कंबोज के लिए उनका वनडे डेब्यू मैच बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार नहीं रहा था जिसमें उन्होंने अक्टूबर महीने के शुरुआत में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए मैच में खेलते हुए एक भी विकेट हासिल नहीं किया था और अपने 9 ओवर्स में 82 रन दे दिए थे। वहीं कंबोज ने करियर के दूसरे वनडे मैच में शानदार तरीके से वापसी करने के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 10 ओवर्स में 22 रन देने के साथ 2 विकेट हासिल किए जिसमें उनको इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। अंशुल कंबोज इसी के साथ छठे ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक वनडे मैच में बिना एक भी गेंद खेले और 2 या उससे कम विकेट लेकर भी प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और अनिल कुंबले 2-2 बार अपने करियर में ऐसा कर चुके हैं।

बिना एक भी गेंद खेले और 2 या उससे कम विकेट लेकर वनडे में POTM अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • अंशुल कंबोज - 22 रन दो विकेट बनाम न्यूजीलैंड (ऑकलैंड, साल 2026)
  • जसप्रीत बुमराह - 19 रन देकर 2 विकेट बनाम पाकिस्तान (अहमदाबाद, साल 2023)
  • जसप्रीत बुमराह - 28 रन देकर 2 विकेट बनाम साउथ अफ्रीका (द ओवल, साल 2017)
  • मोहित शर्मा - 26 रन देकर 2 विकेट बनाम जिम्बाब्वे (बुलवायो, साल 2013)
  • भुवनेश्वर कुमार - 19 रन देकर 2 विकेट बनाम पाकिस्तान (एजबेस्टन, साल 2013)
  • अनिल कुंबले - 22 रन देकर 2 विकेट बनाम केन्या (नेरोबी, साल 2000)
  • जवागल श्रीनाथ - 22 रन देकर 2 विकेट बनाम न्यूजीलैंड (मुंबई, साल 1995)
  • अनिल कुंबले - 29 रन देकर 2 विकेट बनाम इंग्लैंड (लीड्स, साल 1990)

बस अपने बेसिक प्लान पर ध्यान दिया

ऑकलैंड वनडे मैच में अंशुल कंबोज ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद दिए अपने बयान में तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मुझे लगता है कि इसका राज बस लगातार एक ही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करना था। मैंने इस बारे में नहीं सोचा कि विकेट कैसा बर्ताव कर रहा है, बल्कि बस अपने बेसिक प्लान पर ध्यान दिया और सही लाइन और सही जगह पर गेंदबाजी की। इस पिच पर मुझे लगता है कि वबल सीम गेंद काफी अच्छी तरह काम कर रही थी, इसलिए मैंने बार-बार उसी का इस्तेमाल किया। मैंने इस सीरीज की तैयारी के लिए बस अपनी लाइन और लेंथ पर काम किया और बल्लेबाजों की खूबियों और कमजोरियों को समझकर उसी के हिसाब से गेंदबाजी की। आपको यहां बस विकेट को देखना होता है और समझना होता है कि वहां क्या हो रहा है, कौन सी गेंद सबसे बेहतर रहेगी और किस लेंथ पर गेंदबाजी करनी चाहिए बस इसी बात पर ध्यान देना होता है।

ये भी पढ़ें

रोहित शर्मा की फील्डिंग के कायल हुए कप्तान शुभमन गिल, रन-आउट को बताया मैच का टर्निंग पॉइंट

कब खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे, डेट और टाइम नोट कर लीजिए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।