नई दिल्ली:- बंगाली ब्यूटी और बॉलीवुड अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा का जन्म 3 दिसंबर को कोलकाता में हुआ था। कोंकणा को अभिनय की कला विरासत में मिली है। वह फिल्मकार और अभिनेत्री अपर्णा शर्मा की बेटी हैं। कोंकणा ने वैसे तो कम ही फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्होंने अपनी फिल्मों में निभाए गए हर किरदार से अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। उन्हें उनकी बेहतरीन अदाकारी, जो ज्यादातक संजिदा होते हैं, के लिए जाना जाता है। इसके लिए कोंकणा को दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
इसे भी पढ़े:- रणवीर एक्स वाइफ कोंकणा के निर्देशन में करेंगे काम
कोंकणा ने सिर्फ बॉलीवुड में ही बल्कि बांगला फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर वर्ष 1983 में आई फिल्म 'इंदिरा' से की थी। लेकिन ये उनकी पहली और आखिरी फिल्म थी जिसमें उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इसके बाद वह सीधा वर्ष 2000 में बांग्ला फिल्म 'एक जे अच्छे कन्या' में ही नजर आईं। इस फिल्म में उन्हें नेगेटिव किरदार में देखा गया था।
कोंकणा ने हिन्दी और बंगाली फिल्मों में अभिनय के अलावा इंगलिश भाषा में बनी फिल्म में भी अपना हाथ आजमाया। कोंकणा को उनकी मां के निर्देशन में बनी अंग्रेजी फिल्म 'मिस्टर एण्ड मिसेज अय्यर' में देखा गया था। उस वर्ष कोंकणा को इस फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड मिला था।
कोंकणा के 37वें जन्मदिन पर आज हम उनकी ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं जिनमें उन्होंने कभी न भूल पाने वाले किरदार निभाए हैं। अगली स्लाइड से जाने उनके बेहतरीन किरदारों के बारे में-
Latest Bollywood News