1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर एक्स वाइफ कोंकणा के निर्देशन में करेंगे काम

रणवीर एक्स वाइफ कोंकणा के निर्देशन में करेंगे काम

 Written By: IANS
 Published : Nov 15, 2015 03:41 pm IST,  Updated : Nov 15, 2015 03:46 pm IST

धर्मशाला: अभिनेता रणवीर शौरी ने कहा है कि पत्नी कोंकणा सेन शर्मा से अलगाव के बावजूद वह उनके निर्देशन में बनने वाली फिल्म में काम करेंगे। यहां एक फिल्म समारोह के मौके पर रणवीर ने

रणवीर एक्स वाइफ...- India TV Hindi
रणवीर एक्स वाइफ कोंकणा के निर्देशन में करेंगे काम

धर्मशाला: अभिनेता रणवीर शौरी ने कहा है कि पत्नी कोंकणा सेन शर्मा से अलगाव के बावजूद वह उनके निर्देशन में बनने वाली फिल्म में काम करेंगे। यहां एक फिल्म समारोह के मौके पर रणवीर ने आईएएनएस को बताया, "मैं रजत कपूर के साथ एक नाटक में काम कर रहा हूं। इसके बाद मैं एक फिल्म में काम करूंगा, जिसका निर्देशन कोंकणा करेंगी। फिल्म का नाम 'डेथ इन अ गंज' है।"

ये भी पढ़ें- अलग होने के बाद जानिए कोंकणा ने रणवीर के बारे में क्या कहा

कोंकणा ने फिल्म की पटकथा भी लिखी है। ऐसा लगाता है कि वह अभिनय और निर्देशन, दोनों क्षेत्रों में कुशलता साबित कर चुकीं अपनी मां अर्पणा सेन के पदचिह्नें पर चलने को पूरी तरह तैयार हैं।

कोंकणा ने पांच वर्षो के वैवाहिक जीवन के बाद पिछले दिनों अपने पति रणवीर से अलग होने के फैसले की घोषणा की थी।

हालांकि कोंकणा ने कहा है कि उन्हें रणवीर के साथ काम करने में कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि वह एक अच्छे कलाकार हैं और वे दोनों अब भी अच्छे दोस्त हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन